IPS वाई पूरन कुमार की मौत में नया मोड़! सुसाइड नोट में इन 15 नामों से हरियाणा की राजनीति में मची हलचल

Summary :

ADGP Y Puran case Update: हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे प्रशासन और सरकार को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने साफ कहा है कि जब तक उनके पति के सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों के नाम हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरन कुमार ने नौ पेज के सुसाइड नोट में करीब 15 अफसरों के नाम लिए हैं, जिनमें…

ADGP Y Puran case Update: हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे प्रशासन और सरकार को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने साफ कहा है कि जब तक उनके पति के सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों के नाम हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरन कुमार ने नौ पेज के सुसाइड नोट में करीब 15 अफसरों के नाम लिए हैं, जिनमें हरियाणा के मौजूदा मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) का नाम भी शामिल है। सुसाइड नोट में सिर्फ व्यक्तिगत या कार्यस्थल से जुड़ी परेशानियों का ही नहीं, बल्कि जातिगत भेदभाव का भी ज़िक्र किया गया है। यह आरोप और भी गंभीर हो जाते हैं जब किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा ऐसी बातें सार्वजनिक रूप से कही जाती हैं।

ADGP Y Puran Case Update: मुख्यमंत्री ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान यात्रा से लौटने के तुरंत बाद पूरन कुमार के घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर और सीआईडी चीफ सौरभ सिंह भी मौजूद थे। सरकार पर अब दबाव है कि वह इस मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराए।

ADGP Y Puran Case Update
ADGP Y Puran Case Update (PHOTO: Social Media)

IPS Suicide Note: आरोपियों में सीनियर अफसरों के नाम

पूरन कुमार की पत्नी द्वारा दर्ज शिकायत में डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के मौजूदा एसपी नरेंद्र बिजानिया के नाम शामिल हैं। वहीं, सुसाइड नोट में पूर्व डीजीपी मनोज यादव का भी ज़िक्र किया गया है। इन सभी अधिकारीयों के खिलाफ लगाए गए आरोपों ने पूरे प्रशासनिक ढांचे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

ADGP Y Puran Case Update
ADGP Y Puran Case Update (PHOTO: Social Media)

Y. Puran Kumar Case: CBI जांच की हो सकती है मांग

सूत्रों की मानें तो अगर पूरन कुमार की पत्नी सीबीआई जांच की मांग करती हैं, तो सरकार इस पर विचार कर सकती है। चूंकि सुसाइड नोट में आईपीएस और आईएएस, दोनों ही स्तर के अधिकारियों के नाम हैं, इसलिए यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

ADGP Y Puran Case Update
ADGP Y Puran Case Update (PHOTO: Social Media)

अचानक रद्द की गई प्रेस कांफ्रेंस

मुख्यमंत्री सैनी की जापान से वापसी के बाद गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन यह करीब दोपहर 12 बजे रद्द कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे पूरन कुमार के निवास पहुंचे। माना जा रहा है कि सरकार अभी इस मुद्दे पर कोई जल्दबाजी में बयान नहीं देना चाहती।

हाल ही में मिली थी नई नियुक्ति

आईपीएस पूरन कुमार को हाल ही में पीटीसी सुनारिया में आईजी के पद पर तैनात किया गया था। इससे पहले वे रोहतक रेंज के आईजी रह चुके थे और कई संवेदनशील मामलों की जांच कर चुके थे।

यह भी  पढ़ें: ADGP Suicide Mystery: केस में आया नया मोड़, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों के नाम शामिल, गनमैन ने खोले राज!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।