Kasganj Accident News: कासगंज जनपद के ब्लॉक शेखूपुरा में प्राकृतिक आपदा के घटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन सदस्य घायल हो गए है, जिलाधिकारी के अनुसार प्रातः समय करीब 4 बजे तेज आंधी और बारिश के चलते ग्राम शेखूपुरा में एक मकान का लेंटर ढह गया जिसके मलबे के नीचे दबने से एक दंपत्ति और उनकी बेटी की मौत हो गई है और उनके तीन बच्चे घायल हुए हैं, सूचना मिलने के तत्काल बाद जिला प्रशासन द्वारा राहत बचाव के लिए टीमों को लगाया, मलबा हटाने के बाद तीन शव बरामद हुए है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मृतकों की पहचान वीरभान पुत्र भगवान सिंह उम्र 35 साल ,नीलम पत्नी वीरभान सिंह उम्र 33 साल काव्या पुत्री बीरभान उम्र 4 साल की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं घायलों में मोहिनी पुत्री बीरभान उम्र 10 साल, सूरज पुत्र बीरभान उम्र 8 साल, काजल पुत्री बीरभान उम्र 12 साल को तत्काल उपचार के लिए सी एच सी केंद्र पर भर्ती कराया गया है। चिकित्सक लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं, सभी की हालत अब स्थिर है अधिक गंभीर स्थिति नही है, एक टीम उनके परिवार के तात्कालिक जीवन यापन की व्यवस्था कर रही है।
पीड़ित परिवार का हाल बेहाल

एक टीम चिकित्सालय मैं देखरेख में जुटी है, उनके परिजनों से मिलकर शासन प्रशासन की ओर से हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया है, मौके पर पुलिस और प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है, घटना के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का घटना स्थल पर तांता लग गया है, पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है।


Download Android App
Download iOS App




