Kaushambi bike Tractor Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यह घटना तब हुई, जब 5 युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रील बना रहे थे। उनकी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधी टक्कर हो गई, और सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना में शामिल सभी युवक आपस में रिश्तेदार थे।
Kaushambi Video Viral: मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि यह घटना करारी थाना क्षेत्र के अर्क गांव के समीप हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत बता दिया, जबकि एक युवक की हालत नाजुक है उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर घटनास्थल का निरक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Kaushambi bike reel accident: एक्सीडेंट के पहले का वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे से आधे घंटे पहले सभी लड़कों ने अपने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइक पर पांच लोग सवार हैं और सभी तेज आवाज में कुछ बोल रहे और और गाड़ी की स्पीड भी तेज है.
Kaushambi accident: घटना की जानकारी मिलते ही मचा कोहराम

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने सभी शवों को अपने कब्ज़े में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के घरों में शोक की लहर छा गई है।
Four Boys Die in Bike Tractor Collision: इन चार युवकों की गई जान
बता दें कि हादसे में राहुल, आकाश सरोज (25 ), अमन ( 22 ) और संजीत की जान चली गई है. वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है.


Download Android App
Download iOS App




