गर्मी के मौसम में तेज धूप और उमस से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना और पौष्टिक आहार का सेवन करना आवश्यक है। तरबूज, खीरे, जामुन जैसे फलों और नारियल पानी, ताजा जूस को डेली रूटीन में शामिल करें। हल्का और ताजगी देने वाला भोजन खाएं, मीठे और मादक पेय पदार्थों से परहेज करें। पर्याप्त आराम और नींद भी जरूरी है।
गर्मी का सीजन शुरू होते ही तेज धूप, उमस और बढ़ता तापमान मुश्किलें बढ़ाता है। इस मौसम में न केवल शरीर की बाहरी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि अंदरूनी हिस्सा भी सीधे तौर पर प्रभावित होता है। गर्मी के सीजन में स्वस्थ रहना भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर शरीर तरोताजा रहेगा तो गर्मी से होने वाली परेशानियों जैसे डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक से भी बचा जा सकता है। आइए, जानते हैं गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए खानपान और दिनचर्या के बारे में, जिसे अपनाकर शरीर को अंदर और बाहर से दुरुस्त रखा जा सकता है।
दरअसल, गर्मी के सीजन में कई तरह के फल और सब्जियों की बड़े पैमाने पर पैदावार होती है, जो पौष्टिक आहार का आधार बन सकते हैं। इस सीजन में जामुन, तरबूज, टमाटर, खीरे और पत्तेदार साग समेत कई फल और सब्जियों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। ये खाद्य पदार्थ न केवल शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि इनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य और इम्यूनिटी को ठीक रखने का काम करते हैं।
Hindi Poetry: “मुसाफ़िर हैं हम…” शायरी की जादुई दुनिया से 8 बेहतरीन शेर
इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन भी अधिक से अधिक मात्रा में किया जाना चाहिए। गर्मी और नमी के कारण पसीना बढ़ सकता है, जिसके कारण शरीर से जरूरी तरल पदार्थ जल्दी खत्म हो सकते हैं। इसके लिए दिन भर में खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल को अपने साथ लेकर चलें, ताकि इस सीजन में पानी की कमी न हो। साथ ही, नारियल पानी, फ्लेवर्ड पानी, ताजा जूस और छाछ को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं।
इतना ही नहीं, गर्मी के दौरान अपने खाने का भी सही से चयन करें। इस सीजन में हल्का और ताजगी देने वाला भोजन खाएं, जो न केवल वजन को कंट्रोल करेगा, बल्कि शरीर को भी तरोताजा रखने में मदद करेगा।
इसके अलावा, मीठे और मादक पेय पदार्थों के सेवन पर लगाम लगाएं। इस सीजन में मादक पेय पदार्थों का सेवन बढ़ जाता है, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए संयम बरतना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि इन पेय पदार्थों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं।
साथ ही, भीषण गर्मी से निपटने के लिए ठंडा रहने और गर्मी से बचने की हिदायत दी जाती है। हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक को रोकने के लिए ठंडा और हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है। अगर दिन में घर से बाहर निकलें, तो कोशिश करें कि धूप से बचें और शॉपिंग मॉल, लाइब्रेरी या सामुदायिक केंद्रों जैसी वातानुकूलित जगहों की तलाश करें।
इसके अलावा, पर्याप्त आराम और अच्छी नींद भी इस सीजन में बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए आराम और नींद को प्राथमिकता देना जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App




