IPL 2025 का आगाज हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है और हर दिन एक से बढ़ के एक मुक़ाबला देखने को मिल रहा है। वहीं इसके बाद 30 मार्च, रविवार को डबल हेडर खेला जाएगा, जिसके पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स की चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने ही टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हराया था। वहीं, SRH ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था। हालांकि, अपने दूसरे मैच में SRH को लखनऊ से हार का सामना करना पड़ा था। अब अपने तीसरे मैच में पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH टीम दिल्ली की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं क्या होगी प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और क्रिकेट केसरी की इस मैच की फैंटेस
SRH की बल्लेबाजी सभी टीमों में सबसे मजबूत है। SRH के बल्लेबाज पिछले सीजन से ही शानदार फॉर्म में हैं और 200+ स्कोर बनाना उनके लिए आसान हो गया है। टीम में ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी टीम की गेंदबाजी को तहस-नहस कर सकते हैं। ईशान ने इस सीजन में अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा था। इसलिए उन्हें ड्रीम 11 में उप-कप्तान बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक बार ट्रैविस हेड जम गए तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हेड को कप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है .
हेड तो हेड रिकार्ड्स : डीसी और एसआरएच के बीच 24 मुकाबलों में से एसआरएच ने 13 में जीत दर्ज की है, जिसमें 11 मौकों पर डीसी ने बाजी मारी है। आईपीएल 2024 में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 67 रनों से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस,, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा,विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा (इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: करुण नायर/ टी नटराजन )
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी।
DC vs SRH प्रेडिक्शन
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, केएल राहुल, ईशान किशन (उपकप्तान)
बल्लेबाज: ट्रेविस हेड (कप्तान), फाफ डुप्लेसी
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी
गेंदबाज: कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस


Download Android App
Download iOS App



