Uttarakhand: हरिद्वार में लगेगा कुंभ मेला, CM धामी ने बताई मेले की तैयारियां

Summary :

Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संपन्न हुए भव्य महाकुंभ मेले में देशविदेशों से करोड़ों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई थी। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर है साथ ही राज्य में पर्यटन भी तेजी से बढ़ रहा है। CM धामी ने बताया कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है जिससे पर्यटन भी बढ़ रहा है। सात ही राज्य में शीतकालीन यात्रा शुरू कर दी है और धार्मिक स्थलों को…

Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संपन्न हुए भव्य महाकुंभ मेले में देशविदेशों से करोड़ों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई थी। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर है साथ ही राज्य में पर्यटन भी तेजी से बढ़ रहा है। CM धामी ने बताया कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है जिससे पर्यटन भी बढ़ रहा है। सात ही राज्य में शीतकालीन यात्रा शुरू कर दी है और धार्मिक स्थलों को विकसित किया गया है

2027 में लगेगा कुंभ मेला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला का भव्य आजोयन किया गया था यह महाकुंभ बेहद खास था क्योंकि यह 144 वर्ष बाद आयोजित किया गया था। अब वर्ष 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेला का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह मेला गंगा नदी के किनारे लगता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्त गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने आते है। हरिद्वार में वर्ष 2021 में कुंभ मेला का आयोजन किया गया था और अब वर्ष 2027 में कुंभ  मेला का आयोजन किया जाएगा।

CM धामी के चार साल पूरे

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अपना चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि राज्य की जनता ने हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ दिया है। पहले राज्य में एक मिथक था कि जब भी पांच साल में चुनाव होते हैं, तो सरकार बदल जाती है और इस बार उत्तराखंड के लोगों ने उस परंपरा को तोड़ दिया और एक नया इतिहास रच दिया है।

Also Read: उत्तराखंड सरकार ने खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा रोकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।