Lanzante Logo Lord Ganesha: ब्रिटिश सुपर कार कंपनी ने दिखाया भारतीय आस्था का संगम, Logo में लगाई गणेश जी की प्रतिमा

Summary :

Lanzante Logo Lord Ganesha: देशभर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच ब्रिटिश की सुपर कार कंपनी Lanzante ने अपने Logo में गणेश जी प्रतिमा का लगाया है। गणेश जी की प्रतिमा सुपरकार, कंपनी के लोगो और इमारत में दर्शाया गया है। जहां एक तरफ कई कार कंपनी अपने नाम के पहले अक्षर को लोगो में पेटेंट करवाते है वहीं Lanzante कंपनी ने गणेश जी की प्रतिमा को शामिल किया है। Lanzante Logo Lord Ganesha कार पर लगाए गए गणेश जी के बैज के बाद यह तस्वीर और विडियो काफी वायरल हो रही है।…

Lanzante Logo Lord Ganesha: देशभर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच ब्रिटिश की सुपर कार कंपनी Lanzante ने अपने Logo में गणेश जी प्रतिमा का लगाया है। गणेश जी की प्रतिमा सुपरकार, कंपनी के लोगो और इमारत में दर्शाया गया है। जहां एक तरफ कई कार कंपनी अपने नाम के पहले अक्षर को लोगो में पेटेंट करवाते है वहीं Lanzante कंपनी ने गणेश जी की प्रतिमा को शामिल किया है।

Lanzante Logo Lord Ganesha
Lanzante Logo Lord Ganesha

Lanzante Logo Lord Ganesha

कार पर लगाए गए गणेश जी के बैज के बाद यह तस्वीर और विडियो काफी वायरल हो रही है। बता दें कि गणेश जी बैठी हुई मुद्रा में है और उनके चारों हाथ खुले हुए है, गले में सुंदर फुलों का हार, सिर पर चमकता मुकुट और लंबे उदर ने प्रतिमा की शोभा बढ़ा दी है। यह प्रतिमा सिर्फ कार में ही नही ब्लकि कंपनी के आधिकारिक इमारत और लोगो में शामिल किया गया है।

Lanzante Logo Lord Ganesha
Lanzante Logo Lord Ganesha

British Super Car Maker

Lanzante ब्रिटिश की कार निर्माता कंपनी है जिसकी स्थापना 1970 के दशक में पॉल लैंज़ांटे ने की थी। बता दें कि शुरुआत के समय में कार प्राचिन समय की एतिहासिक कारों को रिस्टोर करती थी और मॉडिफाई करती थी। कंपनी ने मैकलारेन कार को सड़क पर रफ्तार भरने, रेस कारों की मरम्मत, सर्विसिंग और निर्माण में प्राथमिकता रखती है।

LeMance Race

Lanzante कार दुनिया में स्पोर्टस कार के लिए जाना माना नाम है और लोगो में गणेश जी की प्रतिमा का प्रयोग करता है। बता दें कि वर्ष 1995 में सबसे मुश्किल LeMance Race में Lanzante ने हिस्सा लिया था और मैकलेरेन F1 GTR के साथ चुनौतपूर्ण 24 घंटे की रेस में जीत हासिल की थी। बता दें कि पहले प्रयास में ही जीत हासिल करने का कारनामा Lanzante ने अपने नाम किया था।

ALSO READ: Upcoming Cars September 2025: बचा कर रखें बजट, सितंबर महीने में लॉन्च होगी यह 3 शानदार कार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।