भाजपा में शामिल होते ही लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सियासी संकेत

Leander Paes Gets X Category Security

Leander Paes Gets X Category Security : टेनिस जगत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस के राजनीति में कदम रखने के बाद उन्हें केंद्र सरकार की ओर से X-कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की गई है। यह कदम भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पेस को यह सुरक्षा ऐसे समय में मिली है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। इसे चुनावी रणनीति के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है।

31 मार्च को आधिकारिक तौर पर भाजपा में हुए शामिल

बता दें, लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस में थे. उन्होंने 31 मार्च को 31 मार्च को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उनके भाजपा में आने के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई। खेल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके पेस अब राजनीतिक मैदान में भी सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं।

CISF के जवानों की सुरक्षा में रहेंगे पेस

X-कैटेगरी (X Category) की सुरक्षा भारत में वीआईपी (VIPs) और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दी जाने वाली सुरक्षा की सबसे बुनियादी या निचली श्रेणी है। यह सुरक्षा उन लोगों को प्रदान की जाती है, जिन्हें जान का खतरा कम है, लेकिन फिर भी किसी न किसी प्रकार की सुरक्षा की आवश्यकता है।

भाजपा में शामिल होने के कुछ ही दिनों के भीतर केंद्र सरकार ने उन्हें X-कैटेगरी सुरक्षा देने का फैसला किया। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब पेस के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, उनकी बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों और संभावित चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बंगाल की राजनीति में अहम चेहरा बन सकते हैं पेस

भाजपा राज्य में कोई न कोई ऐसा चेहरा जरूर अपने पास रखती है जो चर्चित हो, पिछली बार भाजपा ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अपनी पार्टी में शामिल करवाया था और चुनाव कैम्पेन करवाया था. इस बार भाजपा के लिए लिएंडर पेस स्टार प्रचारक की तरह है.

लिएंडर पेस का भाजपा में शामिल होना पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। इससे पहले वे तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का समर्थन किया था।

कोलकाता में जन्मे और पले-बढ़े पेस की पहचान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। खासकर युवाओं और शहरी मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी लोकप्रियता है। भाजपा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में उतारने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंMurshidabad में चुनावी बवाल: Adhir Ranjan Chowdhury का आरोप-TMC कार्यकर्ताओं ने किया जानलेवा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।