लेबनान में घर भी नहीं रहा सुरक्षित, इजरायली हमले में पत्रकार अमल खलील समेत 5 लोगों की मौत

Lebanese Journalist Killed in Israeli Strike

Lebanese Journalist Killed in Israeli Strike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर इजरायली हमले जारी है। बता दें कि सीजफायर पर बात ना बनने और दूसरे दौर की बैठक पर संशय बरकरार रहने के साथ ही इजरायल ने लेबनान में हवाई हमला कर दिया है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार सहित पांच लोग मारे गए हैं, जिससे नाजुक युद्धविराम पर और दबाव बढ़ गया है।

Lebanese Journalist Killed in Israeli Strike: दो वाहनों को निशाना बनाया

Lebanese Journalist Killed in Israeli Strike
Lebanese Journalist Killed in Israeli Strike (Source: Social Media)

इजरायल की सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के अत-तिरी गांव में दो वाहनों को निशाना बनाया, जो हिजबुल्लाह समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक रास्ते से निकले थे। उसी गांव में एक इमारत पर हुए हवाई हमले में मलबे के नीचे फंसी एक पत्रकार घायल हो गई  औऱ कई घंटो बाद रेस्कूयू करने के बाद पत्रकार की मौत हो गई थी।

Lebanese journalist killed: हमले की कड़ी निंदा

लेबनान के सूचना मंत्री पॉल मोरकोस ने पत्रकारों पर इजरायली हमले की निंदा करते हुए कहा कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए इज़रायल को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हैं सात ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मीडिया के काम की स्वतंत्रता की गारंटी देने की आवश्यकता की भी पुष्टि की गई हैं। बता दें कि अभी लेबनान में 9 पत्रकारों की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है।

Lebanese journalist killed: हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन का दावा

Lebanese journalist killed
Lebanese journalist killed (Source: Social Media)

इससे पहले, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसके सैनिकों और वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन का दावा करते हुए हमला किया, जिसमें हिजबुल्लाह के दो सदस्यों ने फॉरवर्ड डिफेंस लाइन को पार कर इजरायली सैनिकों के पास आने की कोशिश की थी। आईडीएफ ने कहा कि यह घटना दक्षिणी लेबनान के सलुकी क्षेत्र में हुई, जहां आईडीएफ ने संभावित खतरे का पता लगाने का दावा किया।

ALSO READ: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को बिना किसी समय सीमा के बढ़ाया, नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।