Lebanon की तरफ से शुक्रवार दोपहर को उत्तरी इजरायल और इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स की ओर 100 से अधिक रॉकेट दागे गए। इससे पहले इजरायल ने गुरुवार को लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर बड़ा हमला किया था।
Lebanon ने दागे 100 से अधिक रॉकेट
शुक्रवार के हमले के बाद इजरायली सेना ने क्षेत्र के नागरिकों को बम शेल्टर्स के पास रहने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इजरायली मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी।उत्तरी गोलान क्षेत्रीय परिषद में स्थित किबुत्ज ओरताल में एक डेयरी फार्म की इमारत पर सीधा हमला हुआ। किबुत्ज ओरताल इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में एक इजरायली बस्ती है।इजरायल का उत्तरी जिला सेफेद, गैलिली सागर के आस-पास के कई शहरों और इजरायली कब्जे वाले गोलान हाइट्स के ओरताल में रॉकेट हमले की चेतावनी देने वाले सायरन एक्टिव हो गए।
Lebanon : इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष गुरुवार को बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घातक हमले किए। वहीं इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगभग 60 हवाई हमले किए। लेबनानी मिलिट्री सूत्रों ने बताया कि ‘विमानों ने गुरुवार को हवा से जमीन पर मार करने वाली लगभग 150 मिसाइलें गिराईं।’
Lebanon : इजरायली सेना ने दावा किया कि वायुसेना ने हिज्बुल्लाह के लगभग 1,000 बैरल वाले 100 रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। सेना ने कहा कि वह हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को ‘कमज़ोर करने के लिए अभियान जारी रखेगी।’वहीं, लेबनानी सूत्रों ने दावा किया कि दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल में लगभग 50 कत्युशा रॉकेट दागे गए। बता दें कि यह तनाव मंगलवार और बुधवार को लेबनान में पेजर और हैंडहेल्ड रेडियो में हुए विस्फोटों की वजह से बढ़ा है।


Download Android App
Download iOS App



