लोकसभा चुनाव 2019 : प्रचार के आखिरी दिन PM मोदी आज खरगोन में करेंगे सभा को संबोधित

Summary :

नरेंद मोदी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन आज मध्यप्रदेश के खरगोन में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। आज शाम लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार समाप्त हो जाएगा।

खरगोन : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन आज मध्यप्रदेश के खरगोन में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। आज शाम लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार समाप्त हो जाएगा। श्री मोदी की ये आमसभा इस प्रचार की आखिरी सभा है। ऐसे में सभी की निगाहें इस सभा की ओर टिकी हुई हैं।

modi

भारतीय जनता पार्टी इस सभा को सफल बनाने के लिए एड़-चोटी के प्रयासों में जुटी है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक श्री मोदी सुबह करीब साढ़ 11 बजे इस सभा को संबोधित करेंगे।

ममता बनर्जी ने BJP पर लगाया आरोप, कहा – वोट के लिए पैसे बांट रही है बीजेपी

खरगोन संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के गजेंद, पटेल का कांग्रेस के डॉ गोविंद मुजाल्दा से मुकाबला हो रही है। खरगोन समेत प्रदेश की आठ संसदीय क्षेत्रों इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, मंदसौर, खंडवा और रतलाम लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होना है।

Desk Team