Jhansi: LPG संकट के बीच हाईवे पर खड़े ट्रक से 524 सिलेंडर उड़ा ले गए बदमाश, प्रशासन के उड़े होश

Summary :

LPG Cylinder Theft Jhansi: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। यहां एलपीजी और पेट्रोलियम की किल्लत गहराती जा रही है। इस बीच झांसी से एक अजीब घटना सामने आई है, जहां हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में रखे गए 524 गैस सिलेंडर चोरी हो गए। इस घटना के बाद इलाके से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले को लेकर ट्रक के मालिक नीरज अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 524 LPG सिलेंडर लेकर फरार बदमाश उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से 524 सिलेंडर चोरी होने…

LPG Cylinder Theft Jhansi: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। यहां एलपीजी और पेट्रोलियम की किल्लत गहराती जा रही है। इस बीच झांसी से एक अजीब घटना सामने आई है, जहां हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में रखे गए 524 गैस सिलेंडर चोरी हो गए। इस घटना के बाद इलाके से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले को लेकर ट्रक के मालिक नीरज अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

524 LPG सिलेंडर लेकर फरार बदमाश

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से 524 सिलेंडर चोरी होने की खबर आई है। इन सिलेंडरों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। सिलेंडर गायब होने के कुछ दिन बाद ट्रक हाईवे के किनारे खाली पाया गया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रक भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन से जुड़ा था और 2 मार्च को 524 एलपीजी सिलेंडर लेकर कानपुर देहात के गजनेर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर सिलेंडर लादने के बाद होली मनाने घर चला गया, इस दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चुरा लिया।

हाईवे किनारे खाली मिला ट्रक

कुछ दिनों बाद GPS लोकेशन के आधार पर ट्रक की जानकारी मिली। जब ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे तो उसने पाया कि ट्रक परीछा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे किनारे खड़ा था, लेकिन उसमें रखे सभी सिलेंडर गायब थे। बताया जा रहा कि बदमाशों ने ट्रक में लगा डिवाइस भी तोड़ दिया, जिससे ट्रक की लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

इस मामले में ट्रक मालिक की शिकायत पर सिपरी बाजार पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना उस समय पर हुई है जब देश भर में सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत जैसे देशों में भी गैस की उपलब्धता और कीमतों पर इसका असर पड़ रहा है। ऐसे समय में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी ने स्थानीय प्रशासन और गैस एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें:  हद हो गई! Admit Card पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी ‘कुत्ते’ की फोटो, बोर्ड की लापरवाही का नया कारनामा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।