Lucknow Flight News: इंडिगो विमान में आई तकनीकी दिक्कत, टला बड़ा हादसा, डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार

Summary :

Lucknow Flight News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि लखनऊ से इंडिगो के विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी लेकिन टेकऑफ से पहले ही विमान में तकनीकी दिक्कत आ गई जिससे विमान की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। इस विमान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। Lucknow Flight News लखनऊ में विमान में आई तकनीकी दिक्कत के बाद हड़कंप मच गया और 151 यात्रियों की जान अटक गई थी। बता दें कि रनवे पर विमान नं. 6E-2111…

Lucknow Flight News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि लखनऊ से इंडिगो के विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी लेकिन टेकऑफ से पहले ही विमान में तकनीकी दिक्कत आ गई जिससे विमान की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। इस विमान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे।

Lucknow Flight News

Lucknow Flight News
Lucknow Flight News

लखनऊ में विमान में आई तकनीकी दिक्कत के बाद हड़कंप मच गया और 151 यात्रियों की जान अटक गई थी। बता दें कि रनवे पर विमान नं. 6E-2111 ने रफ्तार से उड़ान भरने के लिए दौड़ा लेकिन विमान हवा में उठ नहीं पाया जिससे पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को अंत में रोक दिया जिससे विमान में सवार 151 यात्रियों में हड़कंप मच गया था।

Lucknow to Delhi Flight

Lucknow Flight News
Lucknow Flight News

विमान ने दिल्ली से लखनऊ के लिए उड़ान भरी और रनवे पर लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के बाद जब पायलट को लगा कि विमान के इंजन को थ्रस्ट नहीं मिल रहा है तो पायलट ने ATC को मैसेज भेजा और उड़ान भरने से मना कर दिया और विमान को वापस रनवे पर लाया गया। बता दें कि विमान का इंजन थ्रस्ट पैदा करता है जिससे विमान को हवा में गति मिलती और उड़ान भरने में मदद करता है।

ALSO READ:  UPSC student News: UPSC की तैयारी..लड़की बनने की चाहत, Youtube से देखकर काटा अपना प्राइवेट पार्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।