Lucknow molestation tution teacher : हमारे समाज में आम तौर पर टीचर को गुरु माना जाता हैं। एक तरफ टीचर को गुरु का दर्जा देने का रिवाज है। लेकिन इस दौर में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो न सिर्फ आपको चौंका देती हैं बल्कि टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते पर से आपका भरोसा भी हिला देती हैं। इसी बीच एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्यूशन टीचर ने दलित नाबालिग के साथ रेप किया। विरोध करने पर जीवन बर्बाद करने की धमकी देता और उसका मुंह बंद करा देता। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद टीचर ने उसका गर्भपात भी करा दिया। अब इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई शुरू है।
Tution teacher molestation: टीचर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ ट्यूशन पढ़ाने आने वाले वीर सिंह यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, 22 जनवरी को घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ट्यूशन के बहाने आता रहा और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई, जिस पर आरोपी ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता ने मां को पूरी घटना बताई।
UP Crime news: मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी (Lucknow molestation tution teacher)
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। खबर है कि आरोपी टीचर खुद को रसूखदार और नेताओं का करीबी भी बताता था.


Download Android App
Download iOS App






