कर्ज से लेकर कत्ल तक; ऐसे अपनी मां का हत्यारा बना निखिल, ऑनलाइन गेम ने बर्बाद किया एक और परिवार

Summary :

Lucknow Murder Case Online Gaming: जल्दी और बिना मेहनत के पैसे के चक्कर में लोग अपना आपा खो देते हैं। पैसों का लालच उनकी सोचने समझने की शक्ति छीन लेता है। कई लोग ऑनलाइन गेम्स की तरफ आकर्षित होकर अपना सब कुछ बर्बाद कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ से सामने आया है। पीजीआई इलाके में रहने वाले निखिल नाम के शख्स ने ऑनलाइन गेम और कर्ज के चक्कर खुद को और अपने परिवार को बर्बाद कर दिया। कर्ज में डूबकर निखिल ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया ताकि वह उनके गहने बेचकर कर्ज चुका सके।…

Lucknow Murder Case Online Gaming: जल्दी और बिना मेहनत के पैसे के चक्कर में लोग अपना आपा खो देते हैं। पैसों का लालच उनकी सोचने समझने की शक्ति छीन लेता है। कई लोग ऑनलाइन गेम्स की तरफ आकर्षित होकर अपना सब कुछ बर्बाद कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ से सामने आया है। पीजीआई इलाके में रहने वाले निखिल नाम के शख्स ने ऑनलाइन गेम और कर्ज के चक्कर खुद को और अपने परिवार को बर्बाद कर दिया। कर्ज में डूबकर निखिल ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया ताकि वह उनके गहने बेचकर कर्ज चुका सके। फिलहाल पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow Shocking Murder News: कर्ज ने बनाया कातिल

यह घटना शुक्रवार को हुई। लखनऊ पुलिस के मुताबिक, निखिल ऑनलाइन बेटिंग गेम में काफी बड़ी रकम हार चुका था। हारी हुई रकम चुकाने के लिए उसने कई लोन लिए। जब वह लोन की रकम भरनें में असफल हो गया तो उसने कातिल बनने की ठानी। कर्ज में डूबकर निखिल ने अपनी ही मां को कत्ल करने का फैसला किया। शुक्रवार को उसने अपनी मां रेनु यादव की हत्या की और घर से सारे गहने चुरा लिए। पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया है और गहने भी बरामद कर लिए हैं।

Lucknow Murder Case Online Gaming
Lucknow Murder Case Online Gaming (Social Media)

Lucknow Crime News Today:  हत्या कर फरार हुआ निखिल

3 अक्टूबर, शुक्रवार को रमेश यादव की पत्नी रेनू यादव की पीजीआई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से निखिल यादव लापता था। निखिल ने अपने चाचा को बताया था कि उसका पीछा किया जा रहा है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक से जाता हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस को शक हुआ।

Lucknow Murder Case Online Gaming: आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Murder Case Online Gaming (Social Media)
Lucknow Murder Case Online Gaming (Social Media)

गहन जांच के बाद, पुलिस ने खुलासा किया कि रेनू यादव की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बेटे निखिल ने की थी। निखिल को अपनी मां की हत्या और ऑनलाइन गेमिंग व सट्टे का कर्ज चुकाने के लिए घर से गहने चुराने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- CJI बीआर गवई पर जूता फेंककर मारा, सनातन के अपमान पर भड़के वकील ने भरी कोर्ट में किया हंगामा

Neha Singh