CJI बीआर गवई पर जूता फेंककर मारा, सनातन के अपमान पर भड़के वकील ने भरी कोर्ट में किया हंगामा

Summary :

Attack on CJI BR Gavai: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर हमला कर दिया। सुबह की कार्यवाही के दौरान, वकील ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंक कर मारा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। इस घटना से भरी कोर्ट में हड़कंप मच गया। वकील हाल ही में सीजेआई द्वारा सनातन पर दिए गए विवादित बयान से भड़का हुआ था। Lawyer Attempts Attack on CJI: “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” इस घटना से भरी कोर्ट में हड़कंप मच गया। वकील हाल ही में सीजेआई…

Attack on CJI BR Gavai: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर हमला कर दिया। सुबह की कार्यवाही के दौरान, वकील ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंक कर मारा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। इस घटना से भरी कोर्ट में हड़कंप मच गया। वकील हाल ही में सीजेआई द्वारा सनातन पर दिए गए विवादित बयान से भड़का हुआ था।

Lawyer Attempts Attack on CJI: “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

इस घटना से भरी कोर्ट में हड़कंप मच गया। वकील हाल ही में सीजेआई द्वारा दीए गए विवादित बयान से भड़का हुआ था। फिलहाल, नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सर्वोच्च न्यायालय के डीसीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हमलावर से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाहर निकाले जाने के दौरान हमलावर ने कहा, “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”।

Supreme Court
Supreme Court ( Social Media)

CJI News Today: भगवान विष्णु पर की थी टिप्पणी

हाल ही में सीजेआई गवई ने भगवान विष्णु पर एक विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर हिंदूओं ने उनकी आलोचना की थी। भगवान विष्णु की मूर्ति को पुनर्स्थापित करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई गवई ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह भगवान विष्णु से ही कहे कि वो स्वंय अपनी मूर्ति पुनर्स्थापित करलें, क्योंकि अदालत ने इस पर विचार करने से इनकार कर दिया है। जब उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भड़कीं, तो मुख्य न्यायाधीश गवई ने स्पष्ट किया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

Attack on CJI BR Gavai
Attack on CJI BR Gavai ( Social Media)

Attack on CJI BR Gavai: जजों और वकीलों ने की निंदा

अदालत कक्ष में मौजूद वकील अनस तनवीर ने ट्वीट किया, “हमलावर पूरी वर्दी में था, उसके पास एक प्रॉक्सिमिटी कार्ड था और उसके पास एक बैग भी था, जिसमें कुछ कागजों का एक बंडल भी था।” तनवीर के अनुसार, हमलावर ने मुख्य न्यायाधीश के साथ बैठे न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन से माफ़ी मांगी और स्पष्ट किया कि हमले का प्रयास केवल मुख्य न्यायाधीश गवई पर ही किया गया था। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के पूर्व सचिव, एडवोकेट रोहित पांडे ने इस कृत्य की निंदा की और वकील के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- ‘हमारा तरीका गलत है लेकिन…’, कनाडा में फिर छाई लॉरेंस की दहशत, 4  जगहों पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

Neha Singh