Azim Premji Scholarship: छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, ₹30,000 की स्कॉलरशिप से पूरी होगी शिक्षा, जानें कब होंगे आवेदन शुरू

Summary :

Azim Premji Scholarship: उच्च शिक्षा प्राप्त करने का हर छात्रा का सपना होता है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई छात्राओं के सपने पूरे नहीं हो पाते है। अब सपनों को उड़ान देने के लिए अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को हर वर्ष 30,000 हजार रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि पहले राउंड में आवेदन करने का मौका अब खत्म हो गया है। दूसरे राउंड के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Eligibility Criteria आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज की जानकारी जानें पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए सिग्नेचर की फोटो होनी चाहिए आईडी कार्ड होना चाहिए…

Azim Premji Scholarship: उच्च शिक्षा प्राप्त करने का हर छात्रा का सपना होता है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई छात्राओं के सपने पूरे नहीं हो पाते है। अब सपनों को उड़ान देने के लिए अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को हर वर्ष 30,000 हजार रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि पहले राउंड में आवेदन करने का मौका अब खत्म हो गया है। दूसरे राउंड के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Eligibility Criteria

  • आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज की जानकारी जानें
  • पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए
  • सिग्नेचर की फोटो होनी चाहिए
  • आईडी कार्ड होना चाहिए
  • बैंक की पासबुक होनी चाहिए
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट अनिवार्य है

Azim Premji Scholarship: 18 राज्यों की छात्राओं को लाभ

Azim Premji Scholarship
स्कॉलरशिप से पूरी होगी शिक्षा (Photo: Social Media)

 

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का लाभ 18 राज्यों की छात्राओं को मिलेगा। मणिपुर, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मेघालय, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा राज्य में शामिल है।

Azim Premji Scholarship 2025 Application: कुल ₹30,000 मिलेंगे

छात्रवृत्ति योजना के पहले राउंड की आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हुई थी और 30 सितंबर को समाप्त हो गई है। बता दें कि इस स्कॉलरशिप के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को कुल ₹30,000 मिलेंगे। यह राशि एक वर्ष में 2 बार बैंक खाते में आएगी। साथ ही पाठ्यक्रम के लिए 25 प्रतिशत का खर्चा उठाया जाएगा। बता दें कि यह योजना सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की हो और उच्च शिक्षा के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो।

Azim Premji Scholarship 2nd Round: दूसरे राउंड की प्रक्रिया

Azim Premji Scholarship
छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप (Photo: Azim Foundation)

छात्रवृत्ति योजना की पहले राउंड की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें की स्कॉलरशिप का दूसरा राउंड 10 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 30 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। अगर आपने भी पहले राउंड में आवेदन नहीं किया है तो दूसरे राउंड में आवेदन कर सकते है।

ALSO READ: Bank Holiday Today: शनिवार को बंद रहेंगे बैंक! जानें अक्टूबर महीने में RBI की Holiday List

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।