‘हमारा तरीका गलत है लेकिन…’, कनाडा में फिर छाई लॉरेंस की दहशत, 4  जगहों पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

Summary :

Lawrence Bishnoi on Canada Firing: भारत का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कनाडा का आतंकी बन चुका है। एक बार फिर कनाडा में लॉरेंस गैंग की दहशत फैल गई है। लॉरेंस के गैंग ने कनाडा में तीन से चार अलग-अलग जगहों पर फायरिंग करवाई है। गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लॉरेंस गैंग के गुर्गे फतेह पुर्तगाल ने फायरिंग करवाने का कारण भी बताया है। फतेह ने बताया कि कनाडा में नवी तेसी नाम का शख्स लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर लोगों से 5 मिलियन रुपए वसूल चुका है, जिसे सबक सिखाने…

Lawrence Bishnoi on Canada Firing: भारत का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कनाडा का आतंकी बन चुका है। एक बार फिर कनाडा में लॉरेंस गैंग की दहशत फैल गई है। लॉरेंस के गैंग ने कनाडा में तीन से चार अलग-अलग जगहों पर फायरिंग करवाई है। गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

पोस्ट में लॉरेंस गैंग के गुर्गे फतेह पुर्तगाल ने फायरिंग करवाने का कारण भी बताया है। फतेह ने बताया कि कनाडा में नवी तेसी नाम का शख्स लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर लोगों से 5 मिलियन रुपए वसूल चुका है, जिसे सबक सिखाने के लिए हमने फायरिंग करवाई है।

Canada Firing News
Canada Firing News

Canada Firing News: लॉरेंस गैंग के निशाने पर नवी तेसी

लॉरेंस गिरोह के एक सदस्य फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “सत श्री अकाल, सभी भाइयों को राम राम। मैं फतेह पुर्तगाल हूं। मैं गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की जिम्मेदारी ले रहे हैं, जो कनाडा में लॉरेंस गिरोह के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं और गोलीबारी कर रहे हैं। हम नवी तेसी का पीछा कर रहे हैं, जिसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर गायकों से जबरन 50 लाख रुपये वसूले थे।”

Lawrence Bishnoi on Canada Firing: हमारा तरीका गलत, इरादे नहीं

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेहनती लोगों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। मेहनत से रोजी रोटी कमाने वालों और हमारे युवाओं का सम्मान करने वालों से हमारा कोई झगड़ा नहीं है। अगर अब कोई झूठी खबर फैलाता है, तो व्यापारियों के जीवन या व्यवसाय के नुकसान की जिम्मेदारी आपकी होगी, हमारी नहीं।” हमारा तरीका गलत लग सकता है, लेकिन हमारे इरादे गलत नहीं हैं।

Lawrence Bishnoi on Canada Firing
Lawrence Bishnoi on Canada Firing

Lawrence Bishnoi News: कनाडा में आतंकवादी घोषित है लॉरेंस

कनाडा सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बिश्नोई गिरोह को पहले ही आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। सरकार ने उस पर हत्या, गोलीबारी, आगजनी, जबरन वसूली और धमकियों के माध्यम से आतंक फैलाने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया। इससे पहले भी गैंगस्टर ने कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग करवाई है।

ये भी पढ़ें-  आज EC बजाएगा बिहार चुनाव का बिगुल, शाम 4 बजे होगा तारीखों का ऐलान

Neha Singh