Vodafone-Idea के शेयरों में 4% की गिरावट, निवेशकों के बीच बढ़ी चिंता!

Summary :

Vodafone-Idea share Price: सोमवार को वोडाफोन आइडिया के शेयरों में करीब 4% की गिरावट देखी गई। इस गिरावट की वजह एडिशनल एजीआर (Adjusted Gross Revenue) से जुड़ी सुनवाई है, जिसकी तारीख अब सुप्रीम कोर्ट ने 13 अक्टूबर तय की है। इस मामले में निवेशकों की चिंता बढ़ गई है, जिससे शेयर पर दबाव बना। Vodafone-Idea share Price: शेयरों की चाल बीएसई (BSE) पर वोडाफोन आइडिया का शेयर सोमवार को 8.93 रुपये पर खुला था। लेकिन कुछ ही समय में इसमें गिरावट आई और शेयर 4% टूटकर 8.35 रुपये के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया। Vodafone Idea Share Down:…

Vodafone-Idea share Price: सोमवार को वोडाफोन आइडिया के शेयरों में करीब 4% की गिरावट देखी गई। इस गिरावट की वजह एडिशनल एजीआर (Adjusted Gross Revenue) से जुड़ी सुनवाई है, जिसकी तारीख अब सुप्रीम कोर्ट ने 13 अक्टूबर तय की है। इस मामले में निवेशकों की चिंता बढ़ गई है, जिससे शेयर पर दबाव बना।

Vodafone-Idea share Price: शेयरों की चाल

बीएसई (BSE) पर वोडाफोन आइडिया का शेयर सोमवार को 8.93 रुपये पर खुला था। लेकिन कुछ ही समय में इसमें गिरावट आई और शेयर 4% टूटकर 8.35 रुपये के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया।

Vodafone-Idea share Price
Vodafone-Idea के शेयरों में 4% की गिरावट, फोटो (social media)

Vodafone Idea Share Down: क्या है पूरा मामला?

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने वोडाफोन आइडिया से करीब 9,450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त एजीआर की मांग की है। कंपनी ने इस डिमांड को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वोडाफोन आइडिया का कहना है कि यह मांग सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले के दायरे में नहीं आती, इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए।

Vodafone-Idea share Price
Vodafone-Idea के शेयरों में 4% की गिरावट, फोटो (social media)

Why Vodafone Idea Share Price Down: कोर्ट की कार्यवाही

पिछली सुनवाई में, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से याचिका पर जवाब देने के लिए और समय मांगा था। तब वोडाफोन आइडिया ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की थी, जो अब आगे बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है।

कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी

वोडाफोन आइडिया में अब भारत सरकार की हिस्सेदारी 49% तक पहुंच गई है। यह हिस्सेदारी कंपनी के कर्ज को इक्विटी में बदलने के बाद बढ़ी है। हालांकि, सरकार को प्रमोटर का दर्जा नहीं मिला है। इसका मतलब है कि सरकार का नियंत्रण सीधे तौर पर कंपनी की रणनीतिक दिशा पर नहीं होगा।

Vodafone-Idea share Price
Vodafone-Idea share Price फोटो (social media)

नया सीएफओ नियुक्त

कंपनी ने हाल ही में तेजस मेहता को नया मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 6 अक्टूबर से शुरू हो गया है। यह कदम कंपनी के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है।

शेयरों का प्रदर्शन

बीते एक महीने में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 20% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि, सालाना आधार पर देखा जाए तो इस शेयर में अब भी लगभग 10.61% की गिरावट बनी हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी की स्थिति अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: बैंकिंग शेयरों में छाई रौनक! Canara और Kotak समेत इन बैंकों के शेयरों पर डाले नजर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।