क्रूड आयल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल के फैसलों के बीच भारतीय शेयर मार्किट में फ्लेट स्टार्ट, मामूली बढ़त पर सेंसेक्स-निफ्टी

Summary :

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 73,246.03 के मुकाबले 73,268.47 पर खुला और कुछ ही देर में 159.21 अंक (0.22%) की बढ़त के साथ 73,405.24 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 22,698.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 22,690.65 पर खुला और 45.90 अंक (0.20%) की मजबूती के साथ 22,745.05 के करीब कारोबार करता दिखा।

Stock Market Today

Stock Market Today : क्रूड आयल के ऊंचे दामों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मोनेट्री पालिसी को लेकर बनी ग्लोबल टेंशन के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर मार्किट की शुरुआत सपाट रही। हालांकि, शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार थोड़ा संभला और बीएसई सेंसेक्स व एनएससी निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। सुबह मार्किट खुलते ही सेंसेक्स करीब 150 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 73,405 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 22,730 के पार बिसनेस कर रहा था। ग्लोबल लेवल पर जारी दबाव के बावजूद घरेलू बाजार में चुनिंदा सेक्टरों की खरीदारी से कुछ हद तक राहत देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 73,246.03 के मुकाबले 73,268.47 पर खुला और कुछ ही देर में 159.21 अंक (0.22%) की बढ़त के साथ 73,405.24 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 22,698.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 22,690.65 पर खुला और 45.90 अंक (0.20%) की मजबूती के साथ 22,745.05 के करीब कारोबार करता दिखा।

IT और ऑटो में तेजी

बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी का रुझान है और ये हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ FMCG, सीमेंट, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंस सेक्टर्स पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

टॉप गेनर्स: अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एनटीपीसी, कोटक बैंक, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे प्रमुख शेयरों में मजबूती दर्ज की जा रही है।

टॉप लूजर्स: ट्रेंट, मारुति, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और ONGC जैसे शेयर बाजार की बढ़त पर ब्रेक लगाने का काम कर रहे हैं।

कच्चा तेल 114 डॉलर पार, भारत के लिए बढ़ी चिंता

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड का 113 से 115 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचना भारत जैसी आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड लगभग 114.05 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल 101.45 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के एक्सपर्ट्स का कहना है कि महंगे क्रूड से भारत के आयात बिल, घरेलू मुद्रा, महंगाई और कंपनियों के मार्जिन पर सीधा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – Jio Platforms 21% Premium: JIO IPO 21% की गेनिंग के साथ हुआ लिस्ट, शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, देखें निवेशकों को कितना हुआ फायदा

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।