मध्य प्रदेश: PM मोदी का 31 मई को भोपाल दौरा, तैयारी में जुटी सरकार

Summary :

PM मोदी के दौरे से पहले जंबूरी मैदान का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे और राज्य सरकार तथा भाजपा संगठन की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जंबूरी मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों से चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां होल्कर राजवंश की देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जंबूरी मैदान का जायजा लिया तथा अधिकारियों से आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। राज्य में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई को 300वीं जयंती के मौके पर राजधानी के जंबूरी मैदान में भव्य कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम की तैयारी राज्य सरकार और भाजपा संगठन ने शुरू कर दी है।

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में 5 रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारी बहनें दीदी लखपति बनें और बड़ी संख्या में बहनें लखपति दीदी भी बन रही हैं। भोपाल में होने वाले आयोजन में 350 समूह से जुड़ी बहनें भाग लेंगी, जो उद्यम के क्षेत्र में अलग-अलग काम कर रही हैं। उनके अपने कामों का भी प्रदर्शन यहां किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री का संकल्प है, जिसमें उन्होंने महिला, किसान, युवा और गरीब चारों स्तंभों की बात की है। ऐसे में बहनों को लेकर अहिल्याबाई की जयंती से अच्छा कौन सा अवसर हो सकता है।

इस आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी लगा हुआ है। यहां पिछले साल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की थी, औद्योगीकरण का अभियान चलाया था, उसका विश्व स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी तरह का कार्यक्रम बहनों को जोड़कर अहिल्या माता की जयंती पर करने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर विभिन्न प्रदर्शनी भी लगाई जा रही हैं, साथ में विभागों की भी प्रदर्शनी लगेगी। महिलाओं की बेहतरी के लिए जो जन कल्याण के कार्यक्रम चल रहे हैं, उनका भी प्रदर्शन किया जाएगा। समाज कल्याण के लिए जो काम चल रहे हैं, उनका भी प्रदर्शन किया जाएगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.