महाकुंभ: महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, प्रयागराज में लागू होगा नो व्हीकल जोन

Summary :

महाकुंभ मेला प्रशासन की अपील, निकटतम घाट पर करें स्नान

प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन सिर्फ 45 दिनों तक होगा। बता दें कि आज महाकुंभ का 44वां दिन है, अब तक महाकुंभ में 63 करोड़ से अधिक भक्तों ने पवित्र डुबकी लगा दी है। महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में अंतिम स्नान होगा। महाशिवरात्री के दिन भक्तों की अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मेला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है, आज से मेला क्षेत्र में शाम 4 बजे से नो व्हीकल जोन लागू किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे से पूरे प्रयागराज में नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा।

मेला प्रशासन ने की अपील

नो व्हीकल जोन लागू होने के साथ ही मेला प्रशासन ने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि सभी भक्त अपने निकटतम स्नान घाट पर पवित्र डुबकी लगाएं। भक्तों को स्नान घाट की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरी- दक्षिणी झूंसी की ओर से आने वाले भक्त ऐरावत घाट, हरिश्चंद्र घाट पर पवित्र डुबकी लगाएं। वहीं अरैल की ओर से आने वाले भक्त अरैल घाट पर स्नान करें।

निकटतम घाट में करें स्नान

महाशिवरात्रि के पावन दिन में महाकुंभ का अंतिम स्नान है जिससे महाकुंभ में भक्तों का सैलाब उमड़ सकता है। भक्तों की व्यवस्था और भीड़ से बचने के लिए निकटतम घाट में स्नान करने के लिए सलाह दी गई है। मेला प्रशासन ने भक्तों से सभी निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाने की अपील की गई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।