Mahindra Car Price: Thar, Scorpio, Bolero खरीदने का नहीं मिलेगा ऐसा मौका, 1.56 लाख रुपये तक सस्ती हुई SUV

Summary :

Mahindra Car Price: GST में स्लैब में बदलाव से पहले ही महिंद्रा ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने SUV पोर्टफोलियो के ग्राहकों को 1.56 लाख रुपये तक की छूट देने जा रही है। कपनी के अनुसार, Thar, Scorpio, Bolero, XUV 700 और Scorpio-N जैसे मॉडल 1.01 लाख रुपये से 1.56 लाख रुपये तक की पर्याप्त बचत के साथ उपलब्ध होंगे। Mahindra Car Price Bolero और Bolero Neo 1.27 लाख रुपये तक सस्ते हो गए हैं, जबकि XUV3XO पेट्रोल पर 1.40 लाख रुपये की कटौती हुई है और XUV3XO डीजल पर 1.56 लाख रुपये की कटौती हुई…

Mahindra Car Price: GST में स्लैब में बदलाव से पहले ही महिंद्रा ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने SUV पोर्टफोलियो के ग्राहकों को 1.56 लाख रुपये तक की छूट देने जा रही है। कपनी के अनुसार, Thar, Scorpio, Bolero, XUV 700 और Scorpio-N जैसे मॉडल 1.01 लाख रुपये से 1.56 लाख रुपये तक की पर्याप्त बचत के साथ उपलब्ध होंगे।

Mahindra Car Price

Mahindra Car Price
Mahindra Car Price

Bolero और Bolero Neo 1.27 लाख रुपये तक सस्ते हो गए हैं, जबकि XUV3XO पेट्रोल पर 1.40 लाख रुपये की कटौती हुई है और XUV3XO डीजल पर 1.56 लाख रुपये की कटौती हुई है। Scorpio-N पर 1.45 लाख रुपये, Thar Roxx पर 1.33 लाख रुपये और फ्लैगशिप XUV 700 पर 1.43 लाख रुपये तक की कीमत घटा दी है।

Toyota Car Price

टोयोटा मोटर ने भी घोषणा की है कि वह GST दर में हालिया कटौती का लाभ अपने वाहनों की पूरी रेंज के ग्राहकों को देगी रुमियन से लेकर फॉर्च्यूनर तक 3.49 लाख रुपये घटा दिए है। कंपनी ने बताया कि त्योहारी सीज़न से पहले, हमें उम्मीद है कि यह कदम मज़बूत गति प्रदान करेगा और माँग में और तेज़ी लाएगा।

Fortuner Price Down

Fortuner Price Down
Fortuner Price Down

टोयोटा Glanza की कीमत में 85,300 रुपये तक की कटौती होगी, जबकि Urban Cruiser Taisor की कीमत में 1,11,100 रुपये तक की कटौती होगी। Hyryder की कीमत न 65,400 रुपये तक की कटौती होगी, और Fortuner की कीमत में 3,49,000 रुपये तक की कटौती होगी।

GST 2.0 on Cars

Renault इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की। इसके तीन मॉडल kwid, Triber और Kiger की कीमतों में 96,395 रुपये तक की कटौती की गई है। बता दें कि नए GST 2.0 ढांचे के तहत, सभी आंतरिक दहन इंजन कारों पर अब 18 प्रतिशत या 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और कॉम्पैक्ट SUV जैसी छोटी कारें 18 प्रतिशत के स्लैब में आती हैं, जबकि मध्यम आकार, बड़े और लग्ज़री मॉडल 40 प्रतिशत के स्लैब में आते हैं।

ALSO READ: GST on Cars: मिडिल क्लास की होगी चांदी! अब सस्ते दामों पर Alto K10, Tata Nexon समेत खरीद सकेंगे ये कारें

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।