GST on Cars: मिडिल क्लास की होगी चांदी! अब सस्ते दामों पर Alto K10, Tata Nexon समेत खरीद सकेंगे ये कारें

Summary :

GST on Cars: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीएसटी काउंसिल ने कारों पर टैक्स की दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई गाड़ियों की कीमतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा। GST on Cars: छोटी और मिड-साइज कारों पर अब 18% जीएसटी अब तक छोटी और मध्यम आकार की कारों पर 28% जीएसटी के साथ अलग-अलग सेस लगाया जाता था, लेकिन अब जीएसटी काउंसिल ने इसे घटाकर सीधे 18% कर दिया है। यानी कुल टैक्स में करीब…

GST on Cars: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीएसटी काउंसिल ने कारों पर टैक्स की दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई गाड़ियों की कीमतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा।

GST on Cars: छोटी और मिड-साइज कारों पर अब 18% जीएसटी

अब तक छोटी और मध्यम आकार की कारों पर 28% जीएसटी के साथ अलग-अलग सेस लगाया जाता था, लेकिन अब जीएसटी काउंसिल ने इसे घटाकर सीधे 18% कर दिया है। यानी कुल टैक्स में करीब 10% की कमी की गई है। इससे इन गाड़ियों की कीमतों में काफी गिरावट आएगी।

GST on Cars
GST on Cars

लग्जरी गाड़ियों पर नया टैक्स ढांचा

जहां एक ओर छोटी कारों पर टैक्स कम किया गया है, वहीं लग्जरी कारों पर अब 40% टैक्स लगेगा। अभी तक इन गाड़ियों पर 50% तक टैक्स लगता था (28% जीएसटी + 22% सेस)। यानी, टैक्स में कमी के बावजूद सरकार ने इसे एकसमान 40% कर दिया है।

Gst on Cars Above 1200cc: अभी कितना लगता है टैक्स?

  • छोटी पेट्रोल कारें (1200cc इंजन तक, 4 मीटर से छोटी): 28% जीएसटी + 1% सेस = कुल 29% टैक्स
  • छोटी डीजल कारें (1500cc तक, 4 मीटर से छोटी): 28% जीएसटी + 3% सेस = कुल 31% टैक्स
  • SUVs (1500cc से ज्यादा, 4 मीटर से बड़ी): 28% जीएसटी + 22% सेस = कुल 50% टैक्स
GST on Cars
GST on Cars

GST Reforms: किन गाड़ियों की कीमतें घटेंगी?

गाड़ी का नाम पुरानी कीमत नई अनुमानित कीमत संभावित बचत
Maruti Suzuki Alto K10 ₹4.23 लाख ₹3.81 लाख ₹42,000
Tata Nexon — — ₹80,000
Maruti Suzuki Swift और Dzire — — ₹60,000
Tata Tiago ₹5.65 लाख ₹5.15 लाख ₹50,000
Hyundai Grand i10 ₹5.98 लाख ₹5.51 लाख ₹47,000
Maruti Suzuki S-Presso ₹4.26 लाख ₹3.83 लाख ₹43,000
Renault Kwid — — ₹40,000
Hyundai Creta 43% टैक्स 40% टैक्स कीमत घटेगी
Mahindra Scorpio और Thar 45-50% टैक्स 40% टैक्स कीमत घटेगी
Toyota Innova Crysta 50% टैक्स 40% टैक्स कीमत घटेगी

यह भी पढ़ें: GST on Bikes: मिडिल क्लास भी लेंगे Pulsar, Apache, MT Bike, GST में बड़े धमाके से सस्ती हुई यह दमदार बाइकें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।