‘अलग से देना होगा बैटरी खर्च…’, क्या है BaaS मॉडल? जिसके तहत कंपनी ने लॉन्च की Maruti Suzuki E Vitara की कीमत

Maruti Suzuki E Vitara Baas Price ( image social media )

Maruti Suzuki E Vitara Baas Price: Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV E VITARA की कीमतों की घोषणा कर दी है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है। हालांकि, यह कीमत एक खास मॉडल के तहत है, जिसमें बैटरी का खर्च अलग से देना होगा। आइए आसान शब्दों में समझते हैं पूरी जानकारी समझते हैं।

Maruti Suzuki E Vitara Baas Price: क्या है बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल?

Maruti Suzuki E Vitara Baas Price ( image social media )
Maruti Suzuki E Vitara Baas Price ( image social media )

मारुति ने E VITARA को बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service) मॉडल के साथ पेश किया है। इसका मतलब है कि ग्राहक को गाड़ी खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी होगी। गाड़ी की बेस कीमत ₹10.99 लाख है, जबकि (E VITARA BaaS Price) बैटरी उपयोग के लिए ₹3.99 प्रति किलोमीटर देना होगा। यानी जितनी गाड़ी चलाएंगे, उतना भुगतान करेंगे। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन बैटरी की भारी कीमत एक साथ नहीं देना चाहते।

ग्राहकों को क्या फायदा मिलेगा?

Maruti Suzuki E Vitara Baas Price ( image social media )
Maruti Suzuki E Vitara Baas Price ( image social media )

इस मॉडल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कार की शुरुआती कीमत कम हो जाती है। ग्राहक को बैटरी की बड़ी रकम एक साथ नहीं चुकानी पड़ती। इसके अलावा, बैटरी से जुड़ी मेंटेनेंस की चिंता भी कम रहती है। जो लोग पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह विकल्प आसान और किफायती हो सकता है। इससे EV अपनाने में लोगों की झिझक भी कम हो सकती है।

क्या वाकई सस्ती पड़ेगी?

Maruti Suzuki E Vitara Baas Price ( image social media )
Maruti Suzuki E Vitara Baas Price ( image social media )

मान लीजिए कोई व्यक्ति हर महीने लगभग 1,000 किलोमीटर गाड़ी चलाता है। ऐसे में उसे बैटरी उपयोग के लिए करीब ₹3,990 प्रति माह देने होंगे। इसलिए यह मॉडल आपके ड्राइविंग पैटर्न पर निर्भर करेगा। अगर आप कम दूरी तय करते हैं तो यह फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ज्यादा चलाने वालों को कुल खर्च का हिसाब लगाकर फैसला लेना होगा।

E VITARA Specifications: तीन वैरिएंट और दो बैटरी ऑप्शन

E VITARA को तीन वैरिएंट, डेल्टा (Delta), जेटा (Zeta) और अल्फा (Alpha) में लॉन्च किया गया है।

इसमें दो बैटरी ऑपशन मिलेंगे:

  • 49 kWh बैटरी (डेल्टा वैरिएंट)
  • 61 kWh बैटरी (जेटा और अल्फा वैरिएंट)

कंपनी के अनुसार, यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है (क्लेम्ड रेंज)।

भारत में निर्माण, विदेशों में निर्यात

E VITARA का निर्माण भारत में किया जा रहा है। लेकिन इसे सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उत्पादन अगस्त 2025 से शुरू हुआ और साल के अंत तक हजारों यूनिट्स विदेशों में भेजी जा चुकी हैं। यह मॉडल Suzuki Motor Corporation और Toyota के सहयोग से तैयार किया गया है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पहचान मिल सकती है।

चार्जिंग नेटवर्क पर जोर

रेंज की चिंता को कम करने के लिए कंपनी ने बड़े स्तर पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है। 1,100 शहरों में 2,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही, 13 प्रमुख चार्जिंग कंपनियों के साथ साझेदारी की गई है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक लगभग 1 लाख चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना है।

सुरक्षा और मजबूती

इस SUV की बॉडी में 60% से ज्यादा हाई-टेंसाइल और अल्ट्रा हाई-टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी पैक को सुरक्षित रखने के लिए खास एनर्जी-एब्जॉर्बिंग स्ट्रक्चर दिया गया है, जिससे सुरक्षा स्तर बेहतर हो सके।

E VITARA Booking Amount: अलग-अलग खरीद विकल्प

मारुति e VITARA के साथ सब्सक्रिप्शन प्लान और अश्योर्ड बायबैक जैसी सुविधाएं भी दे रही है। इससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। कुल मिलाकर, ₹10.99 लाख की शुरुआती कीमत और BaaS मॉडल के साथ e VITARA भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है। अब देखना यह होगा कि ग्राहक इस नए तरीके को कितना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: चलता-फिरता High-Tech Lounge Cabin, कर्व्ड स्क्रीन, Gesture controls और दमदार साउंड सिस्टम, BMW की कार से उठा पर्दा, जानें कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।