BMW X3 30 M Sport Pro Features: BMW की शानदार गाड़ियां लग्जरी फीचर और दमदार पावर के पैकेज के साथ पेश की जाती है। अब BMW X3 30 M Sport Pro कार के नए अवतार से पर्दा उठा दिया है जिसे सभी को बेस्ब्री से इंतजार था। इस शानदार कार में ऐसे प्रीमियम फीचर दिए गए है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस पावरफुल पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन, 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में और 20 इंच Alloy Wheels के साथ प्रीमियम कलर विकल्प दिया गया है। विस्तार से जानते है इस कार के डिजाइन, कीमत और शानदार फीचर के बारे में…
BMW X3 30 M Sport Pro Features

BMW की इस शानदार कार में प्रीमियम लग्जरी इंटिरियर दिया गया है। हाई-टेक फीचर्स से लैस केबिन में 12.3-इंच का डिजिटल मीटर और 14.9-इंच की इंफोटेनमेंट कर्व्ड स्क्रीन दी गई है साथ ही एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड स्पोर्ट्स सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto System, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग, कई स्टोरेज के विकल्प, Voice Commands, Gesture controls, वायरलेस चार्जिंग पैड, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स के साथ केबिन को आधुनिक फीचर्स से भरा हुआ है। साथ ही गाने सुनने के लिए हार्मन कार्डन का 15-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी दिया गया है।
BMW X3 30 M Sport Pro Engine
प्रीमियम फीचर्स के साथ ही पावरफुल इंजन भी दिया गया है। इस कार में दमदार 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 258 HP की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। रफ्तार के शौकिन के लिए यह कार सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। साथ ही कार को स्मूथ रन करने के लिए 48V की हाइब्रिड तकनीक और 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
BMW X3 30 M Sport Pro price in India

20 इंच के Alloy Wheels के साथ यह कार आकर्षक कलर दिए गए है जिससे यह कार स्पोर्टी लुक के साथ ही अधिक प्रीमियम लगती है। कीमत की बात करें तो BMW X3 30 M Sport Pro की एक्स शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये से शुरू होती है।


Download Android App
Download iOS App




