Cucumber Benefits for Face: खीरा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह एक हेल्दी स्नैक या सलाद के रूप में भी खाया जाता है। लेकिन खीरे के सभी तरह के फायदे पाने के लिए खीरा को खाना ही ज़रूरी नहीं है। पोषण से भरपूर यह सब्ज़ी आपकी त्वचा की कई दिक्कतों को दूर करने के काम आ सकती है। खीरे में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी, फॉलिक एसिड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है, जो इसे ड्राई फेस मास्क के लिए बेस्ट ऑप्शन है, तो आइए जानते हैं, Cucumber Face Pack Benefits के बारे में, जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है।
Cucumber Benefits for Face: चेहरे पर खीरा लगाने के फायदे

1. चेहरे पर सूजन को करता है कम
खीरे में त्वचा की सूजन को कम करने की क्षमता होती है। खासतौर पर अगर आपकी नींद न पूरी हुई हो या आपकी आंखों के नीचे गहरे डार्क सर्कल्स हो गए हों। खीरे के स्लाइस को फ्रीज़र में रखकर ठंडा कर लें और आंखों पर कुछ देर के लिए लगा लें। इसके अलावा आप खीरे के जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. एक्ने से छुटकारा दिलाता है
ऑयली स्किन और डेड स्किन सेल्स त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे पिंपल्स या एक्ने होने लगते हैं। खीरा- जिसमें हल्के एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं ये आपकी त्वचा को साफ करने और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। इससे त्वचा पर एक्ने कम हो सकते हैं।

3. झुर्रियां होंगी कम
खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, खीरे में विटामिन-सी और फॉलिक एसिड मौजूद होता है। विटामिन-सी नए सेल की ग्रोथ में मदद करता है, तो वहीं फॉलिक एसिड पर्यावरणीय विषाक्त पदार्थों से लड़ने में मदद करता है, जो आपकी त्वचा को थका हुआ या समय से पहले बूढ़ा बना सकते हैं।
4. जलन में आराम देता है
खीरा ठंडा होता है और साथ ही इसके एंटी-इंफ्लामेटरी गुण सनबर्न, कीड़े के काटने या फिर चकत्तों की वजह से होने वाले दर्द, जलन, रेडनेस में आराम देने का काम करते हैं।

5. त्वचा को हाइड्रेट करता है
खीरा में 96 प्रतिशत पानी होता है। वहीं, त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने के लिए पानी काफी नहीं होता है, इसलिए खीरे के रस को आप शहद, एलोवेरा जूस के साथ आसानी से मिला सकती हैं, इससे आपकी त्वचा को सही हाइड्रेशन मिल सकेगा।
Also Read: क्या आप भी चेहरे पर Stains and Spots से परेशान हैं? आजमाएं Turmeric और Besan का ये 5 Face Pack


Download Android App
Download iOS App




