कंपनी ने गलती से लीक की Maruti e-Vitara की कीमत! 543 km Range, 2 Battery Options के साथ EV सेगमेंट में धमाका

Summary :

Maruti E Vitara Price Leak: देश में लोगों के बीच लंबे समय से मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार था। अब कंपनी ने अपनी नई EV Maruti e-Vitara को पेश तो कर दिया है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। आधिकारिक दाम सामने नहीं आए हैं, और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित कीमत का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है, जिसने बाजार में चर्चा तेज कर दी है। Maruti Suzuki E Vitara Price Leaked: सोशल मीडिया पर वायरल कीमत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि Maruti e-Vitara की एक्स-शोरूम…

Maruti E Vitara Price Leak: देश में लोगों के बीच लंबे समय से मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार था। अब कंपनी ने अपनी नई EV Maruti e-Vitara को पेश तो कर दिया है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। आधिकारिक दाम सामने नहीं आए हैं, और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित कीमत का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है, जिसने बाजार में चर्चा तेज कर दी है।

Maruti Suzuki E Vitara Price Leaked: सोशल मीडिया पर वायरल कीमत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि Maruti e-Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये दिखाई गई है। कहा गया कि यह जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। हालांकि जब Nexa की वेबसाइट पर जाकर देखा गया तो वहां इस तरह की कोई कीमत नजर नहीं आई। इससे यह साफ है कि फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Maruti E Vitara Price Leak (image-s-m )
Maruti E Vitara Price Leak (image-s-m )

Maruti E Vitara Price Leak: क्या सच है वायरल स्क्रीनशॉट?

वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। संभव है कि यह वेबसाइट की तकनीकी गलती हो या फिर किसी ने प्लेसहोल्डर कीमत को लीक कर दिया हो। दिलचस्प बात यह भी है कि स्क्रीनशॉट में शुरुआती और अधिकतम कीमत एक जैसी बताई गई है, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। जब तक कंपनी खुद कीमत का ऐलान नहीं करती, तब तक इस जानकारी को पुख्ता नहीं माना जा सकता।

Maruti Suzuki E Vitara Specs: क्या सही है कीमत?

मान लीजिए कि 24.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत सही साबित होती है, तो यह SUV अपने सेगमेंट की कई अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों से महंगी साबित हो सकती है। बाजार में पहले से मौजूद कई इलेक्ट्रिक SUV इससे कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। ऐसे में ग्राहकों को आकर्षित करना आसान नहीं होगा। आमतौर पर इतनी कीमत किसी इलेक्ट्रिक SUV के टॉप वेरिएंट के लिए ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है। अगर यही कीमत बेस मॉडल के लिए हुई, तो प्रतिस्पर्धा कड़ी हो सकती है।

Maruti E Vitara Price Leak (image-AI )
Maruti E Vitara Price Leak (image-AI )

Maruti Suzuki E Vitara Range: Battery and variants

Maruti e-Vitara को दो बैटरी ऑप्शनस के साथ लाया जा रहा है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। दोनों वेरिएंट फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएंगे। बड़ी 61kWh बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 543 किलोमीटर (ARAI प्रमाणित) की रेंज देने का दावा करती है।

इस इलेक्ट्रिक SUV को तीन ट्रिम—Delta, Zeta और Alpha में पेश किया जाएगा। Delta बेस वेरिएंट होगा, जिसमें 49kWh बैटरी मिलेगी। वहीं Zeta और Alpha ट्रिम में 61kWh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं, लेकिन कीमत का इंतजार अब भी जारी है।

लॉन्च से पहले ही एक्सपोर्ट शुरू

दिलचस्प बात यह है कि यह कार भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले ही विदेशों में भेजी जा रही है। इसका उत्पादन गुजरात के हंसलपुर प्लांट में किया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत की थी और इसी दौरान e-Vitara को निर्यात के लिए रवाना किया गया। कंपनी का लक्ष्य है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किया जाए।

यह भी पढ़ें: Verna Car का नया फेसलिफ्ट मचाएगा तहलका! लीक हुए फीचर, 10.25 इंच डिस्पले, 1.5L इंजन के साथ होगी लॉन्च

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।