Hyundai Verna Facelift Leaks: सेडान कार में हुंडई वरना कार के पुराने वेरिएंट ने लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली थी लेकिन नए वर्जन लॉन्च होन के बाद इसका डिजाइन कई लोगों को खास पसंद नहीं आया जिसके चलते भारतीय बाजार में लगभग 1 हजार यूनिट्स भी सेल नहीं हुई और इसका सीधा प्रभाव सेल पर पड़ा है। अब एक बार फिर बाजार में तहलका मचाने के लिए हुंडई ने Verna Car के नए फेसलिफ्ट पर काम करना शुरू कर दिया है औऱ इसे टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर भी देखा गया है जिससे कई जानकारी लीक हो गई है। विस्तार से जानते है कि वरना कार के नए फेसलिफ्ट में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है।
Hyundai Verna Facelift Leaks

टेस्टिंग के दौरान हुंडई वरना का नया फेसलिफ्ट प्रीमियम इंटीरियर के साथ दिखाई दिया है और अब कंपनी के लोगो में बदलाव देखने को मिला है और अब स्टीयरिंग व्हील पर लोगो नहीं दिखाई देगा। इसके बदले हॉर्न पैड पर हुंडई का मोर्स कोड डिजाइन देखने को मिलेगा। सीट कवर की बात करें तो रेड स्टिच, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, सीट वेंटिलेशन, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट समेत कई कनेक्टेड कार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Hyundai Verna Features & Specifications
हुंडई वरना के नए फेसलिफ्ट में इंजन में टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है और यह 160 PS की पावर और 257 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं पेट्रोल इंजन की बात करें तो 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 115 PS की पावर और 143 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों ही इंजन मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स के साथ दिए जाएंगे।
Hyundai Verna Expected Price In India

नई वरना कार के केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले देखने को मिलेगी। साथ ही फ्रंट बंपर और रियर बंपर में भी बदलाव देखने को मिलेगा और निचले हिस्से में सिल्वर एक्सेंट भी शामिल किया जाएगा। सुरक्षा के लिए Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा मिलेगा वहीं LED DRLs और फ्रंट में LED बार दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और अधिकतम 17.13 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App




