30 Romantic Shayari और Message के साथ अपने Partner को कहें ‘दिल की बात’, दोनों में आएगी नजदीकियां

Summary :

Valentines Day Wishes and Shayari: वैलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन सेलिब्रेट करने के लिए सारे कपल तैयार हैं। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी यानी की आज मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। रोज डे शुरू होने वाला ये वीक आज पूरा हो गया है। इसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे आता है। मोहब्बत का जश्न मनाने के लिए हर कोई तैयारी में जुटा है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या जिसे वो पसंद करते हैं, उनके प्रति…

Valentines Day Wishes and Shayari: वैलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन सेलिब्रेट करने के लिए सारे कपल तैयार हैं। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी यानी की आज मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। रोज डे शुरू होने वाला ये वीक आज पूरा हो गया है। इसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे आता है।

मोहब्बत का जश्न मनाने के लिए हर कोई तैयारी में जुटा है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या जिसे वो पसंद करते हैं, उनके प्रति अपना प्यार जताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। गिफ्ट्स देना, रोमांटिक डेट्स पर जाना और सरप्राइज प्लान करना प्यार के एहसास को और भी खास बनाता है। वैलेंटाइन पर आप अपने पार्टनर को कम शब्दों में ज्यादा प्यार का एहसास दिलवाना चाहते हैं, तो उन्हें रोमांटिक Valentine’s Day Wishes In Hindi की शायरियां भेज सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों, परिजनों और अपने खास लोगों को Valentine Day WhatsApp Status के जरिए भी मैसेज भेज सकते हैं।

Valentines Day Wishes and Shayari: वैलेंटाइन डे पर भेजें ये रोमांटिक शायरी

valentine Day wishes for boyfriend
valentine Day wishes for boyfriend (Source: social media)
  • तुम्हारी यादों में बीती हर रात खास होती है,
    जब तुम साथ होते हो तो हर बात खास होती है।
    हैप्पी वैलेंटाइन डे!
  • दिल की धड़कन बनकर दिल में रहोगे तुम,
    जब तक सांस है मेरे साथ रहोगे तुम।
  • वक़्त बहुत कम है साथ बिताने के लिए,
    पर जितना भी है काफी है तुम्हें अपना बनाने के लिए।
  • तुम्हारी सादगी ही मेरा श्रृंगार है,
    तुमसे ही शुरू और तुम पर ही खत्म मेरा प्यार है।
  • तन्हाइयों में अक्सर तुम्हें याद करते हैं,
    हम अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं।
  • रब से बस एक ही दुआ है मेरी,
    सलामत रहे हमेशा ये प्यारी सी जोड़ी हमारी।
  • आंखों में तुम्हारी खो जाने का मन करता है,
    तुम्हें बाहों में भरकर सो जाने का मन करता है।
  • लफ्जों में बयां नहीं कर सकते हम अपना प्यार,
    बस इतना समझ लो कि तुम ही हो मेरा संसार।
  • फिजा में महकती शाम हो तुम,
    मेरे प्यार का दूसरा नाम हो तुम।
Valentine Day wishes for girlfriend
Valentine Day wishes for girlfriend (Source: social media)
  • खुदा ने जब तुम्हें बनाया होगा,
    एक सुकून उसके दिल में भी आया होगा।
  • मेरी हर खुशी का रास्ता तुम तक जाता है।
    हैप्पी वैलेंटाइन डे, माय लव!
  • तुम साथ हो तो दुनिया खूबसूरत है,
    वरना हर तरफ बस तन्हाई है।
  • इस वैलेंटाइन डे बस इतना कहना है—तुम मेरे थे, हो और रहोगे।
  • तुम्हारी मुस्कुराहट ही मेरी दुनिया की सबसे कीमती चीज है।
  • प्यार करना तुमसे सीखा,
    और जीना तुम्हारे साथ सीखा।
  • हैप्पी वैलेंटाइन डे उस इंसान को,
    जिसने मेरी जिंदगी को जन्नत बना दिया।
  • मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत इत्तेफाक तुम हो।
  • तुम्हारे बिना ये दिन क्या,
    ये जिंदगी भी अधूरी है।
  • शुक्रिया मेरा हमसफर बनने के लिए और मुझे इतना प्यार देने के लिए।
Valentine’s Day Wishes In Hindi
Valentine’s Day Wishes In Hindi (Source: social media)
  • तुम मेरे वैलेंटाइन नहीं,
    मेरी पूरी दुनिया हो।
  • बहुत छोटा सा है मेरा दिल,
    पर इसमें रहने वाले तुम इकलौते हो।
  • न कोई वादा, न कोई कसम,
    बस साथ निभाएंगे हम जन्मों-जनम।
  • चेहरा देख कर तुम्हारा सब भूल जाते हैं,
    हम तो बस तुम्हारी आंखों में डूब जाते हैं।
  • मोहब्बत का कोई रंग नहीं होता,
    पर जब तुम साथ होते हो तो सब रंगीन लगता है।
  • तुम हकीकत हो या कोई ख्वाब हो,
    जो भी हो तुम लाजवाब हो।
Valentines Day Wishes and Shayari
Valentines Day Wishes and Shayari (Source: social media)
  • हजारों महफिलें हैं और लाखों मेले हैं,
    पर जहां तुम नहीं वहां हम अकेले हैं।
  • जिक्र तुम्हारा हर बात में होता है,
    क्योंकि फिक्र तुम्हारी हर सांस में होती है।
  • काश एक ऐसी भी सुबह आए,
    जब मेरी आंखें खुले और सामने तुम्हारा चेहरा नजर आए।
  • दिल की किताब में नाम तुम्हारा है,
    इस बेजान दुनिया में बस सहारा तुम्हारा है।
  • वैलेंटाइन तो बस एक बहाना है,
    मुझे तो उम्र भर तुम्हारा साथ निभाना है।

Also Read: Valentine’s Day पर Partner को देना है Surprise? इन 4 आसान तरीकों से करें Bedroom Decoration

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।