इस Valentine’s Day अपनी पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए दें ये 6 बेहतरीन तोहफे, बढ़ेगी नजदीकियां

Summary :

Valentine’s Day Special Gift Ideas: फरवरी का महीना आते ही प्रेमी जोड़ों के बीच हलचल तेज हो जाती है। क्योंकि ये महीना खासकर उन्हीं के लिए होता है। कुछ ही दिन बाद 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की भी शुरुआत हो जाएगी। आम लोगों के लिए यह दिन एक सामान्य हो सकता है, लेकिन प्यार करने वालों के लिए यह खास महत्व रखता है। इसका पहला दिन ‘रोज डे’ के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग अपने प्यार का इजहार गुलाब का फूल देकर करते हैं। ये वीक 14 फरवरी तक चलता है। इस खास दिन पर अगर आप…

Valentine’s Day Special Gift Ideas: फरवरी का महीना आते ही प्रेमी जोड़ों के बीच हलचल तेज हो जाती है। क्योंकि ये महीना खासकर उन्हीं के लिए होता है। कुछ ही दिन बाद 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की भी शुरुआत हो जाएगी। आम लोगों के लिए यह दिन एक सामान्य हो सकता है, लेकिन प्यार करने वालों के लिए यह खास महत्व रखता है। इसका पहला दिन ‘रोज डे’ के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग अपने प्यार का इजहार गुलाब का फूल देकर करते हैं।

ये वीक 14 फरवरी तक चलता है। इस खास दिन पर अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको Valentine’s Day Special Gift Ideas के बारे में बताएंगे, जो आप दोनों के बीच नजदीकियों को और बढ़ा देगा।

Valentine’s Day Special Gift Ideas: वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को दें ये गिफ्ट्स

1. ब्यूटीफुल क्लच या हैंडबैग

Gift ideas on valentine's day
Gift ideas on valentine’s day (Source: social media)

लड़कियों को हैंडबैग से बहुत प्यार होता है। अगर आपकी लेडी लव को भी हैंडबैग्स और पर्स पसंद आते हैं। तो यूनिक डिजाइन के क्लच खरीदकर दें। इन दिनों हटके डिजाइन वाले क्लच बैग काफी ट्रेंड में हैं।

2. ब्रेसलेट या स्टड ईयररिंग

 Special Gift ideas
Special Gift ideas (Source: social media)

ज्वैलरी तो हर महिला की पहली पसंद होती है। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो गोल्ड या डायमंड की बजाय काफी सारे आर्टीफिशियल ज्वैलरी ब्रांड भी है। जो खूबसूरत डिजाइन की ज्वैलरी देते हैं। आप ब्रेसलेट या स्टड की स्टनिंग डिजाइन को चुनकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे।

3. गुलाब की ज्वेलरी

Valentine's Day Special Gift Ideas
Valentine’s Day Special Gift Ideas (Source: social media)

अगर आप अपने पार्टनर को गुलाब की थीम वाली ईयर रिंग्स, नेकलेस, अंगूठी, गिफ्ट या फिर ब्रेसलेट गिफ्ट करते हैं, तो आपके पार्टनर को यह बहुत पसंद आएगा।

4. कुकीज के फ्लावर

Gift ideas on valentine's day
Gift ideas on valentine’s day (Source: social media)

आजकल कस्टमाइज्ड गिफ्ट का ट्रेंड है, अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट के अलावा कुछ और देकर वैलेंटाइन डे पर इंप्रेस करना चाहते हैं, तो मनपसंद फ्लेवर के कुकीज के फ्लावर कस्टमाइज करवाकर दें। ये एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है।

5. स्किन केयर सेट

Gift ideas on valentine's day
Gift ideas on valentine’s day (Source: social media)

लड़कियों को स्किन केयर प्रोडक्ट का बहुत शौक होता है, इसलिए अगर आप भी अपने प्यार का इजहार और अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो वैलेंटाइन डे पर उसे मनपसंद ब्रांड के स्किन केयर सेट को गिफ्ट करें। जिसे देखकर वो बेहद खुश हो जाएगी।

6. हैंडमेड फोटो फ्रेम गिफ्ट करें

Valentine's Day Special Gift Ideas
Valentine’s Day Special Gift Ideas (Source: social media)

अपने पार्टनर को आप हाथों से बना हुआ फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार के महंगे गिफ्ट्स से हटकर, हाथों से बनाया गया फोटो फ्रेम आपके प्यार, मेहनत और भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है। रंगीन पेपर, कार्डबोर्ड, रिबन, मोती या दिल के शेप की सजावट करके तैयार कर सकते हैं।

Also Read: Rose Day पर पार्टनर को गुलाब देने से पहले जानें किस रंग का क्या है मतलब? नहीं तो रिश्ते में आ जाएगी दरारें

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।