उन्नाव हादसे में सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े, दहल उठा इलाका, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत!

Summary :

Unnao Road Accident: उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अजगैन कस्बे के रहने वाले वीरेंद्र (35) अपने परिवार के साथ लखनऊ के बंथरा इलाके के दयालखेड़ा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात करीब 11:30 बजे वे अपनी पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9)…

Unnao Road Accident: उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अजगैन कस्बे के रहने वाले वीरेंद्र (35) अपने परिवार के साथ लखनऊ के बंथरा इलाके के दयालखेड़ा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात करीब 11:30 बजे वे अपनी पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वीरेंद्र की बड़ी बेटी नैनसी (15) अपने मामा रंजीत की बाइक पर पीछे से आ रही थी। वीरेंद्र अपनी बाइक से आगे चल रहे थे और रास्ते में उन्होंने पीछे आ रहे रिश्तेदार का इंतजार करने के लिए बाइक रोक ली।

Unnao Road Accident (Image- Ai)
Unnao Road Accident (Image-SM)

Unnao Road Accident: कंटेनर से टकराया ट्रक, फिर परिवार को कुचला

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे एक कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर पलटकर हाईवे पर गिर गया। इसके बाद ट्रक चालक घबराकर भागने की कोशिश करने लगा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार परिवार पर चढ़ गया। ट्रक की चपेट में आने से वीरेंद्र, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी बेटी नैनसी पीछे होने के कारण सुरक्षित बच गई।

Unnao Truck Accident: हादसे के बाद मचा हड़कंप

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Unnao Road Accident (Image- Ai)
Unnao Road Accident (Image- SM)

Unnao Accident News: दिल दहला देने वाला मंजर

हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह टूटकर बिखर गई। ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण शवों के टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए। कुछ हिस्से डिवाइडर से चिपक गए थे। मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह दृश्य बेहद डरावना था। जब पीछे से आ रही बेटी नैनसी ने अपने माता-पिता और भाई-बहन की हालत देखी तो वह बदहवास हो गई। उसके मामा ने किसी तरह उसे संभाला।

Unnao Road Accident (Image- Ai)
Unnao Road Accident (Image- SM)

परिवार में पसरा मातम

चार लोगों की एक साथ मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार और पड़ोसी शोक में डूब गए। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध था। इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ी।

यह भी पढ़ें: सावधान! Delhi ही नहीं, UP से भी 1 लाख लोग गायब… अब जौनपुर की 3 बहनें अचानक लापता, हैरान कर देंगे आंकड़े

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।