Jaunpur 3 Sister Missing Case: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों के लापता होने की खबर सुर्ख़ियों में हैं। बताया जा रहा हैं कि दिल्ली में साल 2026 की शुरुआत होने के 15 दिन के अंदर सैकड़ों लोग गायब हो गए। उत्तर प्रदेश से भी एक मिसिंग रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दो साल के अंदर 1 लाख से ज्यादा लोग लापता हुए है।
अब इस मामले में हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर से भी तीन बहनें रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तीनों आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने घर से निकली थी और फिर वापस ही नहीं लौटी। जब इनकी खोजबीन की गई, तो उसमें भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस खबर से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Three Sister Missing in Jaunpur: तीन बहनें लापता

कमरुद्दीनपुर गांव से तीन लड़कियां लापता हो गई हैं। इनमें दो सगी बहनें हैं और एक चचेरी बहन है। परिजनों के अनुसार, यह घटना 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे हुई। लापता हुई लड़कियां में कृपा शंकर चौहान की पुत्रियां शिल्पी चौहान (19) और शिवांगी चौहान (18) शामिल हैं। उनके साथ रवि शंकर चौहान की पुत्री रिया चौहान (11) भी थी। तीनों आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UP Missing Girls: तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया है। पुलिस संभावित स्थानों पर लड़कियों की तलाश कर रही हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही तीनों लड़कियों का पता लगाने का आश्वासन दिया है।
Delhi Missing People 2026: दिल्ली में 15 दिन के अंदर 800 से ज्यादा लोग गायब

देश की राजधानी दिल्ली में साल 2026 की शुरुआत होते ही 15 दिन के अंदर लापता लोगों की संख्या ने पुलिस और जनता को हिलाकर रख दिया है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 15 दिनों के अंदर करीब 800 से ज्यादा लोग लापता हुए है। इस खबर ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस डेटा के अनुसार, इन आंकड़ों में ज्यादातर महिलाएं और युवतियां है। आपको बता दें कि 1 से 15 जनवरी के बीच लापता हुए 807 लोगों में से 509 महिलाएं और लड़कियां शामिल थीं।
यह भी पढ़ें: UPSC के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सर्विस में रहते हुए बार-बार नहीं दे सकेंगे परीक्षा


Download Android App
Download iOS App




