Google Pixel 10a Kab Launch Hoga? Google ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है कुछ समय पहले ही Pixel 10 सीरीज को पेश किया था अब कंपनी ने किफायती कीमत में मिलने वाला स्मार्टफोन Pixel 10a का टीजर जारी कर दिया है और लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इस टीजर के दौरान स्मार्टफोन का लुक, कलर, डुउल रियर कैमरा दिखाया गया है साथ ही कई लीक जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ ही कीमत भी किफायती रखी जा सकती है। विस्तार से जानते है इस स्मार्टफोन की सभी जानकारी और यह इसकी लॉन्च की तारीख के बारे में….
Google Pixel 10a Kab Launch Hoga?

शानदार स्मार्टफोन Pixel 10a को कंपनी 18 फरवरी को लॉन्च कर देगी और इस दौरान ही सभी जानकारी सामने आ जाएगी। टीजर जारी करने के बाद इस स्मार्टफोन की पहली झलक सामने आईई है जिसमें माना जा रहा है कि कम कीमत में ही इस स्मार्टफोन में कई तगड़े फीचर मिलने की उम्मीद है। 18 फरवरी को लॉन्च होने के बाद इसी दिन प्री-ऑडर की बुकिंग शुरू हो जाएगी और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए भी उपलब्ध होगा।
AAAAAAAAAA…Are you ready?
Pre-order your Google Pixel 10a starting from 18.2.2026 ✨
Sign up and save through https://t.co/DDOk3kTiRI pic.twitter.com/0n4FPtzkwE— Google India (@GoogleIndia) February 4, 2026
Google Pixel 10a Features & Specifications

- Display: 6.3 इंच का डिस्पले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है।
- Battery: 5100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना।
- Camera: 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अलट्रा वाइड, फ्रंट में भी 13MP का कैमरा मिल सकता है।
- Price: लगभग 50,000 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च हो सकता है।
- Colour: ऑब्सिडियन, लेवेंडर, बेरी और फॉग चार आकर्षक कलर विकल्प मिल सकते है।
Google Pixel 10a Price in India

Google अपनी इस A सीरीज को जल्द ही लॉन्च कर रहा है जिसका सीधा मुकाबला Samsung के स्मार्टफोन से होगा। इस स्मार्टफोन को AI फीचर से लैस किया जा सकता है जिसमें Gemini Live और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर देखने को मिल सकते है। इससे पहले Pixel 10 सीरीज को लॉन्च किया गया था जिसमें Gemini समेत कई तगड़े फीचर दिए गए थे लेकिन अब किफायती कीमत में भी AI से लैस स्मार्टफोन को बाजार में उतारने के बाद बाजार में यह गर्दा उड़ा सकता है।
ALSO READ: नया अवतार, शानदार डिजाइन! Samsung Unpacked 2026 की तारीख लीक, इस दिन लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज























