Samsung Galaxy S26 Ultra Leaks: Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर हलचल तेज हो गई है। नई मीडिया रिपोर्ट्स और मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के लीक के अनुसार, जल्द ही कंपनी Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 25 फरवरी (Samsung Galaxy S26 Ultra Expected Launch Date in India) को आयोजित कर सकती है। इस इवेंट के अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में होने की संभावना है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई इनवाइट जारी नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही जानकारियों से यह लगभग तय माना जा रहा है कि इसी दिन Samsung अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज पेश करेगी। इस सीरीज में दो फोन शामिल होंगे। पहला Galaxy S26 और दूसरा S26 Plus। भारत में यह इवेंट रात करीब 11:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा। इसे Samsung के YouTube चैनल, वेबसाइट और न्यूजरूम प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Features Colors & Specifications: Galaxy S26 और S26 Plus में क्या होगा खास?
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 में 6.3 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन स्मूद और ब्राइट दिखेगी। फोन में Samsung का नया Exynos 2600 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा। इससे बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी और परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी।
इसके अलावा Galaxy S26 Plus में थोड़ा बड़ा 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें भी वही Exynos 2600 चिपसेट इस्तेमाल होने की संभावना है, जिससे दोनों फोन की स्पीड और ताकत लगभग समान रहेगी।

Samsung Galaxy S26 Ultra Leaks: मिल सकता है बड़ा बदलाव
Galaxy S26 Ultra को इस सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसमें 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो शानदार क्वालिटी देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Ultra मॉडल में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
इसके अलावा Samsung एक नई Privacy Display टेक्नोलॉजी भी पेश कर सकता है। यह फीचर साइड से देखने पर स्क्रीन कंटेंट को छिपा देगा, जिससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी। शुरुआत में यह तकनीक सिर्फ Ultra मॉडल में ही मिल सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price
लीक जानकारी के अनुसार भारत में Galaxy S26 की शुरुआती कीमत करीब 82,999 रुपये हो सकती है। वहीं Galaxy S26 Plus लगभग 99,999 रुपये में आ सकता है। Galaxy S26 Ultra की कीमत करीब 1,34,999 रुपये से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
इसी इवेंट में Samsung अपने नए फ्लैगशिप ईयरफोन Galaxy Buds 4 Pro भी लॉन्च कर सकता है। लीक तस्वीरों में इसका नया डिजाइन सामने आया है, जिसमें फ्लैट स्टेम और नया ग्रिल पैटर्न देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि सभी नए प्रोडक्ट्स की बिक्री मार्च की शुरुआत से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Realme 16 5G को मिला BIS अप्रूवल! 7000mAh Battery और 256GB Storage के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च!























