राहुल गांधी ने किया EPSTINE FILE का जिक्र, उठाए अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर गंभीर सवाल, बोले अमीरिकी दबाव में PM मोदी

Summary :

Rahul Gandhi Speech Today: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद में लगातार सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जिसके रडार में सत्ता पक्ष से खुद प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। कल 2 जनवरी को राहुल गांधी ने लोकसभा में डोकलाम का मुद्दा उठाया, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद, संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी, जिसमें प्रधानमंत्री समेत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर भारत चीन बॉर्डर डिस्प्यूट को लेकर गंभीर सवाल उठाए। आज राहुल गांधी फिर से प्राधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। इस बार मामला अमेरिका…

Rahul Gandhi Speech Today: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद में लगातार सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जिसके रडार में सत्ता पक्ष से खुद प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। कल 2 जनवरी को राहुल गांधी ने लोकसभा में डोकलाम का मुद्दा उठाया, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद, संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी, जिसमें प्रधानमंत्री समेत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर भारत चीन बॉर्डर डिस्प्यूट को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

आज राहुल गांधी फिर से प्राधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। इस बार मामला अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील पर है। उन्होंने कहा, “मोदी जी घबराए हुए हैं. जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी थी, कुछ बदला नहीं. वो किसी न किसी कारण दबाव में है, जो मैं जानता हूं, नरेंद मोदी जानते हैं, नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील पर साइन किया है, उन पर भयंकर प्रेशर है।”

Rahul Gandhi Speech Today in Parliament Budget Session 2026 : राहुल ने आगे कहा

Rahul Gandhi Speech Today
Rahul Gandhi Speech Today (source : social media)

राहुल गांधी ने आगे कहा, पहली बार इतिहास में नेता प्रतिपक्ष (LOP ) को प्रेजिडेंशियल एड्रेस में नहीं बोलने दिया। यूएस के साथ ट्रेड डील में हिंदुस्तान के किसानों की मेहनत और खून पसीने को मोदी जी ने बेच दिया है। वो इसलिए बेचा है क्योंकि उन्होंने समझौता किया है।”

गौरतलब हो कि भारत की अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन हुई है। जिस पर राहुल गांधी अपना पक्ष रख रहे हैं।

राहुल गांधी ने आगे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “सिर्फ आपके नहीं बेचा है, देश बेचा है, इसलिए मुझे वहाँ (संसद) में बोलने नहीं दिया है। मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि जिन लोगों ने उन की इमेज बनाई है वे अब उसे तोड़ने लगे हैं।”

Union Budget 2026 : राहुल गांधी ने अदानी के बहाने लिए आड़े

Rahul Gandhi Speech Today
Rahul Gandhi Speech Today ( source : social media)

राहुल गांधी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “अदानी पर यूनाइटेड स्टेट में केस चल रहा है। वो मोदी के फाइनैन्शल स्ट्रक्चर को टारगेट कर रहा है। दूसरा एप्सटीन फाइल है। अदानी पर जो केस है वो असल में मोदी जी का केस है, मोदी जी पर ये 2 प्रेशर पॉइंट हैं।”

बता दें, हाल में अमेरिका दोषी करार दिए चाइल्ड सैक्स पैडलर जैफरी एप्सटीन की EPSTINE FILE में मेल के जरिए प्राधानमंत्री मोदी का नाम कथित तौर पर अमेरिका को फायदा पहुंचाने के संबंध में आया है, नाम आने के बाद से कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी दल पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें – भारत-अमेरिका डील का BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया स्वागत, बताया ‘दोस्ती का नया अध्याय’

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।