भारत-अमेरिका डील का BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया स्वागत, बताया ‘दोस्ती का नया अध्याय’

Summary :

India America Agreement: भारत और अमेरिका के बीच हुए अहम व्यापार समझौते को लेकर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है। अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने को नेताओं ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि यह समझौता भारत के निर्यात, उद्योग और वैश्विक प्रभाव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। BJP Chief Ministers: मेक इन इंडिया’ को मिलेगा वैश्विक बढ़ावा: सीएम योगी A landmark moment for the India–US economic partnership. A major boost to #MakeInIndia, as Indian products will gain wider global…

India America Agreement: भारत और अमेरिका के बीच हुए अहम व्यापार समझौते को लेकर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है। अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने को नेताओं ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि यह समझौता भारत के निर्यात, उद्योग और वैश्विक प्रभाव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

BJP Chief Ministers: मेक इन इंडिया’ को मिलेगा वैश्विक बढ़ावा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समझौते को भारत-अमेरिका आर्थिक रिश्तों के लिए ऐतिहासिक पल करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में अधिक पहुंच मिलेगी। इससे युवाओं और एमएसएमई सेक्टर के लिए नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने निर्णायक नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

New Chapter in India US Relations: व्यापार और निवेश के नए द्वार खुलेंगे: फडणवीस और रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस डील को प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी कूटनीति का परिणाम बताया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता के बाद टैरिफ घटाने का फैसला भारतीय व्यापार को नई गति देगा। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे भारत-अमेरिका दोस्ती की सच्ची जीत बताते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय व्यवसायों के लिए नए क्षितिज खोलेगा और महाराष्ट्र को डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व फ्रंटियर टेक्नोलॉजी में निवेश मिलेगा।

India America Agreement: वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत: पूर्वोत्तर और ओडिशा की प्रतिक्रिया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक स्तर पर सम्मानित नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता युवाओं, किसानों और एमएसएमई के लिए नए अवसर लाएगा। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसे भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों में ऐतिहासिक प्रगति बताया। उन्होंने कहा कि टैरिफ में कटौती से मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार सृजन और स्टार्टअप्स को बड़ा लाभ मिलेगा और भारत की वैश्विक आर्थिक उपस्थिति और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: 9 साल की लड़की बनी मां, सगे भाई के बच्चे को दिया जन्म! 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।