Realme 16 5G को मिला BIS अप्रूवल! 7000mAh Battery और 256GB Storage के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च!

Realme 16 5g Expected Launch Date (image AI)

Realme 16 5g Expected Launch Date: Realme ने इस महीने की शुरुआत में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी अपनी नंबर सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Realme 16 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। BIS लिस्टिंग में एक नया Realme स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX5171 के साथ देखा गया है। लीक्स के अनुसार, यह मॉडल Realme 16 5G से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को भारतीय बाजार में उतार सकती है।

Realme 16 5g Expected Launch Date: किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन

Realme 16 5G, Pro मॉडल्स के मुकाबले कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की नंबर सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा, जो मिड-रेंज यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन भारत में तीन वेरिएंट में आ सकता है:

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज

फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध हो सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी संभावित कीमत (Realme 16 price in India) करीब 25,000 रुपये हो सकती है।

iPhone Air Design: नया एयर डिजाइन देगा खास लुक

Realme 16 5G का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। इसमें पीछे की तरफ एक पतली कैमरा स्ट्रिप दी गई है, जो आईफोन एयर से प्रेरित लगती है। इसके साथ एक छोटा सा सेल्फी मिरर भी दिया गया है, जिससे यूज़र रियर कैमरे से फोटो लेते समय खुद को देख सकते हैं। फोन में खास ऑरोरा विंग कलर-शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे बैक पैनल पर खूबसूरत रंगों का ग्रेडिएंट इफेक्ट दिखता है।

Realme 16 5g Expected Launch Date (image S-M)
Realme 16 5g Expected Launch Date (image S-M)

Realme 16 Specifications

Powerful Display and Camera Features

Realme 16 5G में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और काफी तेज ब्राइटनेस मिलेगी। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी शानदार माना जा रहा है।

Realme 16 5g Expected Launch Date (image S-M)
Realme 16 5g Expected Launch Date (image S-M)

Battery and performance

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि यह पिछले मॉडल के मुकाबले कोई बड़ा अपग्रेड नहीं लगता। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा यह फोन पानी और धूल से बचाव के लिए कई IP रेटिंग्स के साथ आएगा।

Realme 16 5g Expected Launch Date (image S-M)
Realme 16 5g Expected Launch Date (image S-M)

Upcoming Realme Phone: क्या यह फोन खरीदारों को करेगा आकर्षित?

Realme 16 5G अपने शानदार डिजाइन, मजबूत बैटरी, अच्छे कैमरे और मजबूत बॉडी के चलते मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि इसकी असली सफलता इसकी कीमत और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी। लॉन्च के बाद ही साफ होगा कि यह फोन ग्राहकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

यह भी पढ़ें: जल्द भारत में दस्तक देगी vivo की V-Series! जानें Price, Features and Battery से जुड़े सभी अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।