Kolkata-Shillong Indigo Flight Bomb Threat: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की कोलकाता से शिलांग जाने वाले विमान में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फ्लाइट 6ई-7304 सुबह करीब 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान विमान के शौचालय में क्रू सदस्य को एक हाथों से लिखी हुई पर्ची मिली, जिसमें विमान के अंदर बम होने की बात लिखी थी। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

Kolkata-Shillong Indigo Flight Bomb Threat

बम की धमकी मिलने के बाद सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां मानक सुरक्षा प्रक्रिया (एसओपी) के तहत व्यापक जांच शुरू कर दी गई। एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, यात्रियों और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। सुरक्षा टीम और बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की गहन तलाशी ली जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
Kolkata Flight Bomb Threat

इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अभी विमान की जांच प्रक्रिया जारी है और संबंधित एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं, जिससे किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह से निष्क्रिय किया जा सके।
ALSO READ: मोरान हाईवे का उद्घाटन, राफेल-सुखोई प्रदर्शन से पड़ोसी देश हैरान, प्रदेशवासियों को भी मिली बड़ी सौगात


Download Android App
Download iOS App




