EV कार का बढ़ता क्रेज, 300 से अधिक की रेंज, प्रीमियम फीचर्स की भरमार, जानें आपके लिए बजट में कौन-सी है Best

Summary :

Tata Punch EV vs Windsor EV Comparison: भारतीय बाजार में EV कार का क्रेज बढ़ता जा रहा है। Petrol, Diesel वेरिएंट के साथ ही लोग अब EV की तरफ अपना रुख कर रहे है। वहीं TATA की सबसे लोकप्रिय कार PUNCH का EV वर्जन ने भारतीय बाजार में तहलका मचा रखा है और सड़कों पर रफ्तार भरती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार Windsor EV भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। दोनों कार में ही प्रीमियम फीचर, लंबी रेंज के लिए बड़ा बैटरी विकल्प और शानदार लुक दिया गया है। अगर आप…

Tata Punch EV vs Windsor EV Comparison: भारतीय बाजार में EV कार का क्रेज बढ़ता जा रहा है। Petrol, Diesel वेरिएंट के साथ ही लोग अब EV की तरफ अपना रुख कर रहे है। वहीं TATA की सबसे लोकप्रिय कार PUNCH का EV वर्जन ने भारतीय बाजार में तहलका मचा रखा है और सड़कों पर रफ्तार भरती हुई नजर आ रही है।

वहीं दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार Windsor EV भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। दोनों कार में ही प्रीमियम फीचर, लंबी रेंज के लिए बड़ा बैटरी विकल्प और शानदार लुक दिया गया है। अगर आप भी EV कार लेने की सोच रहे है तो विस्तार से देखें आपके लिए इन दोनों कार में से कौन-सी बेस्ट रहेगी।

Tata Punch EV vs MG Windsor EV Features

Punch EV vs Windsor EV
Punch EV vs Windsor EV
  • Display: 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Windsor EV में दिया गया है।
  • Light: Punch EV में एलईडी डीआरएल एक काली पट्टी के साथ जोड़ो गया है जिसमें हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स शामिल हैं।
  • Windsor EV में LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ स्प्लिट लाइटिंग डिजाइन दिया गया है।
    Sunroof: दोनों ही कार में पैनौरमिक सनरूफ दिया गया है।

Punch EV VS Windsor EV Range

दोनों ही कार EV सेगमेंट में शानदार है और लंबी बैटरी रेंज के साथ बाजार में पेश की गई है। बैटरी विकल्प की बात करें तो TATA Punch में पहला 25 kWh बैटरी पैक, जो करीब 265 किलोमीटर की रेंज देता है। दूसरा 35 kWh बैटरी पैक, जिसकी रेंज लगभग 365 किलोमीटर बताई जाती है।

Windsor EV  में 38 kWh बैटरी पैक दिया गया है औऱ यह 331 किलोमीटर तक की रेंज देती है। वहीं दूसरा वेरिएंट 52.9 kWh बैटरी पैक दिया गया है, और यह एक बार चार्ज करने पर 449 किलोमीटर की रेंज देता है।

Tata Punch EV vs Windsor EV Price

Punch EV vs Windsor EV
Punch EV vs Windsor EV

टाटा पंच EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है। फेसलिफ्ट मॉडल में नए फीचर्स और डिजाइन बदलाव के चलते कीमत में हल्का इजाफा हो सकता है। वहीं विंडसर EV की शुरूआत 13.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ दी गई है।

Tata Punch EV vs Windsor EV Comparison

Tata Punch EV vs Windsor EV Comparison
Tata Punch EV vs Windsor EV Comparison
फीचर Tata Punch EV Windsor EV
इंफोटेनमेंट डिस्प्ले 12.3-इंच टचस्क्रीन 15.6-इंच टचस्क्रीन
लाइटिंग सेटअप एलईडी DRL काली पट्टी के साथ, हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स शामिल LED DRL + प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, स्प्लिट लाइटिंग डिजाइन
सनरूफ पैनोरमिक सनरूफ पैनोरमिक सनरूफ
बैटरी विकल्प 1 25 kWh – 265 किमी रेंज 38 kWh – 331 किमी रेंज
बैटरी विकल्प 2 35 kWh – 365 किमी रेंज 52.9 kWh – 449 किमी रेंज
शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) ₹9.99 लाख ₹13.50 लाख

ALSO READ:  इलेक्ट्रिक गाड़ियों में Tata की मजबूत पकड़! अब लॉन्च की Punch EV Facelift, जानें Price, Features, Performance की पूरी जानकारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।