‘हमारे लोगों की सोच, डेटा पर अमेरिका करना चाहता है कब्जा’, लोकसभा में Rahul Gandhi ने सरकार से पूछे कई सवाल

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: संसद के बजट सेशन का आज 11वां दिन है। लोकसभा में कई दिनों के हंगामे के बाद मंगलवार को आम बजट पर चर्चा शुरू हुई। राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में बजट पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पुराने सिस्टम को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया में अमेरिकी दबदबे को चुनौती दी जा रही है। दुनिया युद्ध की ओर बढ़ रही है। अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि आज एनर्जी और फाइनेंस को हथियार बनाने का दौर है।

Parliament budget Session 2026: हम अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर सवाल उठाए और कहा कि भारत स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया की ओर बढ़ रहा है।
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, “मैं इकोनॉमिक सर्वे देख रहा था। मुझे दो खास बातें मिलीं। पहली, हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां जियोपॉलिटिकल लड़ाई तेज हो रही है। चीन, रूस और दूसरी ताकतें अमेरिका के दबदबे को चुनौती दे रही हैं। दूसरी, हम एनर्जी और फाइनेंशियल हथियारों की दुनिया में रह रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हम स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं।”

Rahul Gandhi Speech Highlights: सदन में राहुल गांधी क्या-क्या बोलें

कांग्रेस सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री और एनएसए ने कहा है कि युद्ध का दौर खत्म हो गया है। असल में, हम युद्ध के दौर में जा रहे हैं। इसलिए हम अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि डॉलर को चुनौती दी जा रही है और अमेरिका के दबदबे को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम एक सुपरपावर वाली दुनिया से एक ऐसी नई दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं जिसका हम अंदाजा नहीं लगा सकते। यह एक अस्थिर दुनिया है। इकोनॉमिक सर्वे भी यही कहता है और मैं इससे सहमत हूं।

Rahul Gandhi News: भारतीय डेटा को बताया सबसे कीमती

उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मुकाबले में सबसे कीमती चीज भारतीय डेटा है। अगर अमेरिकी सुपरपावर बने रहना चाहते हैं और अगर अमेरिकी अपने डॉलर को बचाना चाहते हैं, तो उसके लिए भारतीय डेटा ही सबसे जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा, “बहुत से लोग कहते थे कि आबादी एक बोझ है, आबादी एक आपदा है। नहीं, आबादी सबसे बड़ी संपत्ति है जो आपके पास हो सकती है। यह एक ताकत है। लेकिन यह तभी ताकत है जब आप उस डेटा को पहचानते हैं।”

Rahul Gandhi Speech: डोनाल्ड ट्रंप पर क्या बोले राहुल?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “अगर ‘इंडिया अलायंस’ राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता, तो सबसे पहले हम प्रेसिडेंट ट्रंप से कहते कि इस इक्वेशन में सबसे जरूरी चीज भारतीय डेटा है। आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं? हम आपके डॉलर को बचाने में आपकी मदद करना चाहते हैं, लेकिन याद रखें कि अगर आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं, तो सबसे बड़ी एसेट जो आपके डॉलर को बचा सकती है, वह भारतीय लोगों के पास है।” कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप, अगर आप इस डेटा का एक्सेस चाहते हैं, तो समझ लें कि आप हमसे बराबरी पर बात करेंगे। आप हमसे ऐसे बात नहीं करेंगे जैसे हम आपके नौकर हों।

एपस्टीन पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में फैसले भारत की संप्रभुता के आधार पर होने चाहिए, लेकिन ऐसा लगता है कि कई अहम निर्णय अमेरिका के दबाव या रुख को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। राहुल ने सवाल किया कि क्या देश की विदेश नीति स्वतंत्र रूप से तय हो रही है या फिर अमेरिका की प्राथमिकताओं के अनुसार। उन्होंने प्रधानमंत्री से स्पष्ट जवाब देने की मांग की और कहा कि संसद और देश को सच जानने का अधिकार है। उनके बयान के बाद सदन में तीखी बहस देखने को मिली।

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: अडानी पर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने गौतम अडानी पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें 2000 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी को बचा रहे हैं क्योंकि अडानी पीएम के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर का हिस्सा हैं। उन्होंने अडानी केस को राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए कहा कि यह देश का पैसा है।

एप्सटीन में हरदीप पुरी, अनिल अंबानी का नाम –Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मेरे पास डाटा है और मैंने कहा कि मैं प्रमाणित कर दूंगा, एप्सटीन में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस फाइल्स है जिसमें हरदीप पुरी का नाम है, अनिल अंबानी का नाम है, अडानी का केस चल रहा है, प्रधानमंत्री पर सीधे दबाव है यह सब जानते हैं। बिना दबाव के कोई प्रधानमंत्री यह नहीं कर सकता। जो हुआ है, जो किसानों के साथ, डाटा के साथ, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा के साथ हुआ है कोई प्रधानमंत्री सामान्य परिस्थिति में नहीं कर सकता। वह तभी करेगा जब किसी ने जकड़ रखा हो”

ये भी पढ़ें: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? संसद में सियासी संग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।