Agra Girlfriend Murder: वैलेंटाइन वीक जहां प्यार और साथ बिताए पलों के लिए जाना जाता है, वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने नई गर्लफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन मनाने के लिए अपनी पुरानी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी अपनी पूर्व प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था और इसी साजिश के तहत उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Agra murder case: माता-पिता पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के माता-पिता ने शव ठिकाने लगाने में उसकी मदद की। बताया जा रहा है कि युवक ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए किराए पर गाड़ी ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Agra Crime News Today: प्यार, धोखा और दर्दनाक अंजाम (Agra Girlfriend Murder)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सनी पर सेक्स रैकेट चलाने के भी आरोप हैं। मृतका सोनाली ने युवक के प्यार में अपना घर तक छोड़ दिया था, लेकिन उसे कभी सम्मान और सुख नहीं मिला। अंततः यह रिश्ता एक खौफनाक अंजाम पर पहुंचा, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: देवर के प्यार में पगाल थी भाभी, पति से रहती थी अलग! शादी तय होने के बाद फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड


Download Android App
Download iOS App






