Archit Statement On Elvish Yadav: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला रिएलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों काफई सुर्खियों में हैं. खास तौर पर इस शो में एल्विश यादव के नाम को बार-बार चर्चा में लाया जा रहा है. क्योंकि शो के कंटेस्टेंट मैक्सटर्न और प्रिंस नरूला अक्सर एल्विश के साथ अपनी पुरानी लड़ाइयों और विवादों का जिक्र करते नजर आते हैं. कई बार तो ऐसा लगता है कि एल्विश इस शो में ना होते हुए भी शो का हिस्सा है. लेकिन इसी बीच अब शो के एक्स कंटेस्टेंट और एल्विश के करीबी दोस्त अर्चित कौशिक ने एक बड़ा खुलासा किया है. जो कि काफी शॉकिंग है.
Elvish Yadav: क्या ‘द 50’ में नजर आने वाले थे एल्विश यादव

अगर अर्चित की मानें तो एल्विश यादव को भी ‘द 50’ में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने खुद इसे ठुकरा दिया था. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ‘द 50’ के एक्स कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक ने शो के सेलेक्शन प्रोसेस को लेकर कई बातें बताईं हैं. उन्होंने कहा कि उनके ग्रुप में सबसे पहले लवकेश कटारिया को ‘द 50’ के लिए कॉल आया था. इसके बाद उनसे पूछा गया था कि वह अपने साथ और किन लोगों को लाना चाहेंगे. इसी बातचीत के दौरान एल्विश यादव का नाम भी शो के लिए लिया गया था, लेकिन उन्होंने शो में जाने से साफ इनकार कर दिया था.
Archit Kaushik On Elvish: एल्विश ने क्यों ठुकराया शो

इसके बाद जब बातचीत के दौरान जब अर्चित से पूछा गया कि एल्विश यादव ने ‘द 50’ करने से मना क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि वह अब कंटेस्टेंट बनकर किसी शो में नहीं जाएंगे. अर्चित के मुताबिक एल्विश का लेवल अब अलग हो चुका है, खासकर जबसे वो रोडिज़ शो में गैंग लीडर बने हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग अभी ‘द 50’ में कंटेस्टेंट बनकर आए हैं, वे उसी लेवल पर हैं.
Reality Show Controversies: एल्विश हैं द 50 के लॉयन?

जबकि एल्विश उस स्टेज से आगे निकल चुके हैं. ‘द 50’ की शुरुआत से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शो में दिखाया जाने वाला लायन कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव हो सकते हैं. लेकिन अब तक एल्विश की ओर से इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, जिस वजह से ये अभी भी रहस्य बना हुआ है कि लॉयन आखिर है कौन.
Archit Statement On Elvish Yadav: मैक्सटर्न से हुआ था विवाद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि द 50 शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के खिलाफ कुछ बेकार बातें की थी. उन्होंने एल्विश को रील गैंगस्टर और कई सारे अपशब्द कहे थे, जो कि अर्चित को बिल्कुल पसंद नहीं आई और गुस्से में उन्होंने मैक्सटर्न को थप्पड़ मार दिया और धक्का देकर गिरा दिया था. इसी वजह से फिजिकल वायलेंस के चलते शो के नियमों के तहत अर्चित कौशिक को ‘द 50’ से बाहर कर दिया गया था. वहीं अगर बात करें एल्विश यादव की तो वो इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे हैं.
Read More: Ghuskhor Pandat के नाम पर मेकर्स का बड़ा फैसला, विवाद के बाद अब ये होगा टाइटल


Download Android App
Download iOS App




