योगी सरकार का 10वां बजट, खुला किसानों के लिए जादुई पिटारा, जारी रहेगी मुफ़्त बिजली, कराया रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान

Summary :

UP Budget 2026 Farmers Announcements  : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार, 11 फरवरी को यूपी विधानसभा में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया है। इस बजट का कुल आकार 9,12,696.35 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है। बताया जा रहा है कि यह बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। यूपी बजट 2025–26, 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का था, जो वर्ष 2024–25 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है. वहीं, अब वर्ष 2026-27 का 9 लाख…

UP Budget 2026 Farmers Announcements  : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार, 11 फरवरी को यूपी विधानसभा में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया है। इस बजट का कुल आकार 9,12,696.35 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है। बताया जा रहा है कि यह बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है।

यूपी बजट 2025–26, 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का था, जो वर्ष 2024–25 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है. वहीं, अब वर्ष 2026-27 का 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ रुपये है, जो 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक है. योगी सरकार का यह 10 वां बजट है।

बता दें अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में यह बजट सरकार के लिए बहुत खास बन जाता है, खासकर तब जब प्रदेश के कृषि के अनुसार राज्य में 65 प्रतिशत आबादी खेती से जुड़ी है। ऐसे में जान लेते हैं इस बजट में किसानों के लिए क्या खास है।

UP Budget 2026 Farmers Announcements : किसानों के लिए क्या है खास

UP Budget 2026 Farmers Announcements
UP Budget 2026 Farmers Announcements (source : social media)

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अपने बजट अभिभाषण में कहा कि “प्रदेश, कृषि उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है. गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला और मेंथा उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का योगदान सर्वाधिक है.” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 3,04,321 करोड़ रुपये से अधिक के रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है. यह भुगतान इसके पूर्व के 22 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रुपये से भी 90,802 करोड़ रुपये अधिक है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में किसानों का जिक्र करते हुए अपनी सरकार में हुए कामों को गिनाया.

Sugarcane Price Increase UP Budget 2026 : उन्होंने कहा-

UP Budget 2026 Farmers Announcements
UP Budget 2026 Farmers Announcements (source : social media)
  • हमारी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 3,04,321 करोड़ रूपये से अधिक के रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया है.
  • यह भुगतान इसके पूर्व के 22 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रुपये से भी 90,802 करोड़ रुपये अधिक है.
  • पेराई सत्र 2025-2026 हेतु गन्ना मूल्य की दरों में 30 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की गयी है. इस बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त होगा.
  • खरीफ विपणन वर्ष 2025-2026 में कृषकों से 42.96 लाख मीट्रिक टन धान का क्रय करते हुए 9,710 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया.
  • खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 54,253 कृषकों से 2.14 लाख मीट्रिक टन बाजरा क्रय करते हुए कृषकों को 595 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
  • रबी विपणन वर्ष 2025-2026 में कृषकों से 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय करते हुए 2,512 करोड रुपये का भुगतान किया गया.

Wheat Procurement UP Budget 2026 : सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली

UP Budget 2026 Farmers Announcements
UP Budget 2026 Farmers Announcements (source : social media)
  • नलकूपों से सिंचाई के लिए किसानों को दिनांक 1 अप्रैल 2023 से मुफ्त विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है.
  • वर्ष 2025-2026 में अल्पकालिक फसली ऋण वितरण के अन्तर्गत दिनांक 19 दिसम्बर 2025 तक 10,257 करोड़ रुपये का ऋण वितरण कर 15 लाख 01 हजार कृषकों को लाभान्वित किया गया.
  • वर्ष 2025-2026 में खरीफ के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2025 तक 2.69 लाख बीमित कृषकों को 215 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है.
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माह दिसम्बर, 2025 तक 3.12 करोड़ कृषकों को लगभग 94,668 करोड़ रूपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खातों में हस्तान्तरित की गई.
  • वर्ष 2025-2026 मे दीर्घकालिक ऋण वितरण के लक्ष्य रुपये 600 करोड़ के सापेक्ष दिनांक 30 नवम्बर, 2025 तक 205 करोड़ रुपये का ऋण वितरण कर 6,870 कृषकों को लाभान्वित किया गया.
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 2017-2018 से 2024-2025 तक लगभग 62 लाख कृषकों को 5,110 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया.

यह भी पढ़ें – UP Budget 2026: ’40 लाख टैबलेट, मेधावी छात्रा के लिए 400 करोड़ …’, योगी सरकार का शिक्षा पर बजट का 12.4 प्रतिशत होगा खर्च

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।