UP Budget 2026 Education Sector Allocation: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने अपना नया बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता देने की बात कही। सरकार ने कई नई योजनाओं की घोषणा के साथ अपनी उपलब्धियों को भी सामने रखा। इस बार यूपी के लिए कुल 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
UP Budget 2026 Education Sector Allocation: शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर
सरकार ने कुल बजट का 12.4 प्रतिशत (UP Budget 2026 Education Budget Percentage) हिस्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए निर्धारित किया है, जबकि 6 प्रतिशत धनराशि स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च की जाएगी। पूंजीगत व्यय के लिए 19.5 प्रतिशत बजट का प्रावधान किया गया है। बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ रुपये और उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए अलग से धन आवंटित किया गया है। मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, आरक्षित निर्धन वर्ग की बेटियों की शादी के लिए 100 करोड़ रुपये और सामान्य निर्धन वर्ग की बेटियों के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

चिकित्सा शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपये का बजट
आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 49.22 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। प्रदेश में वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 45 सरकारी और 36 निजी क्षेत्र के हैं। अब 60 जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध है।
एमबीबीएस सीटों की संख्या वर्ष 2017 में 4,540 थी, जिसे बढ़ाकर 12,800 कर दिया गया है। वहीं पीजी सीटें 1,221 से बढ़कर 4,995 हो गई हैं। 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1,023 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। लखनऊ के कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये और असाध्य रोगों के मुफ्त इलाज के लिए 130 करोड़ रुपये का प्रावधान है। जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए 42 संवेदनशील जिलों में टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

UP Education Budget Announcements: युवाओं के लिए रोजगार और ट्रेनिंग
सरकार ने कौशल विकास को प्राथमिकता दी है। पिछले पांच वर्षों में 9.25 लाख युवाओं को अल्पकालिक ट्रेनिंग दी गई, जिनमें से 4.22 लाख को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिला। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 163 केंद्रों पर 23,000 से अधिक युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों में मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम भी संचालित है, जिससे युवाओं को नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर मिल रहा है।

Tablet Scheme UP Budget 2026: 40 लाख टैबलेट बाटें जाएंगे
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 49.86 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। साथ ही 90,000 से अधिक मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कुल मिलाकर, यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर केंद्रित है, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
यह भी पढ़ें: ‘सपना देखना बंद कर दें, बाबरी मस्जिद अनंत काल तक दोबारा नहीं बनेगी’, बाराबंकी में CM Yogi का दो टूक


Download Android App
Download iOS App




