Udit Narayan First Wife Allegations: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण वैसे तो कई कारणों की वजह से कॉन्ट्रवर्सी में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो उनपर हुई FIR को लेकर सुर्खियों में आए हैं. उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने उन पर और उनके भाइयों संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी बीवी दीपा नारायण पर मंगलवार, 10 फरवरी को महिला खाने में शिकायत दर्ज कराई है. सिंगर की पहली पत्नी का ये कहना है कि इन सब लोगों ने मिलकर उनका यूट्रस यानी गर्भाशय बिना बताए निकलवा दिया.
Udit Narayan FIR First Wife: रंजना नारायण के आरोपों में फंसे उदित नारायण

आपको बता दें कि सिंगर की पहली पत्नी रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने पहुंची थीं. वहां उन्होंने बताया कि वो सुपौल जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम चंद्रकांत झा है. उनके मुताबिक, उदित नारायण से उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. फिर उनके पति सिंगिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे और इसी दौरान खबर आई की उन्होंने दीपा नाम की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली है.
Udit Narayan Latest Updates: रंजना के साथ क्या हुआ था

रंजना यहीं नही रुकी उनका ये भी आरोप है कि 1996 में उदित नारायण, अपने भाइयों के साथ उन्हें दिल्ली के अस्पताल लेकर गए थे. जहां उनका यूट्रस निकलवा दिया गया और यहां पर दीपा भी मौजूद थीं. लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा और इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी कि उनके साथ ऐसा कुछ हो रहा है. लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी कोई उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया.
Udit Narayan First Wife Allegations: रंजना के साथ कैसा था उदित का व्यवहार

उनके मुताबिक, जब वो 2006 में मुंबई आईं तो पति और उनकी दूसरी पत्नी ने उन्हें गाली दी और घर में घुसने नहीं दिया. जिसके बाद वो ससुराल जो कि नेपाल में है, वहां चली गईं. लेकिन कई साल बाद ससुराल जाने की वजह से उनको वहां से भी भगा दिया गया. तब से वह अपने मायके में रह रही हैं. रंजना ने वकील के माध्यम से ये पता चला है कि उन्होंने सुपौल के फैमिली कोर्ट में भी उदित नारायण के खिलाफ केस किया हुआ है और जिसपर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.
Read More: Ghuskhor Pandat के नाम पर मेकर्स का बड़ा फैसला, विवाद के बाद अब ये होगा टाइटल


Download Android App
Download iOS App




