US Remove India Map Post: पिछले हफ्ते भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ी ट्रेड डील की घोषणा हुई थी, तो यूएसटीआर कार्यालय ने एक्स पर व्यापार समझौते के बारे में जानकारी के साथ-साथ एक नक्शे वाली फोटो भी पोस्ट की थी। इस नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया था। इस पोस्ट ने काफी चर्चा भी बटोरी थी। लेकिन अब अमेरिका ने रहस्यमयी तरीके से पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इसको लेकर सवाल उठ रहा है कि आखिर ये अमेरिका का कोई बड़ा रणनीतिक संकेत है या महज एक तकनीकी गलती। आइए समझते है इस विषय के बारे में विस्तार से…
Jammu and Kashmir Map: USTR ने हटाया नक्शे वाला पोस्ट
ये नक्शा पिछले अमेरिकी नक्शों से अलग था, पहले PoK को अलग से चिह्नित किया जाता था, पाकिस्तान के दावे को दर्शाता था। लेकिन जो अब नक्शा हटाया गया है, उसमें इन विवादित क्षेत्रों को बिना किसी अलगाव के भारत की सीमाओं में दिखाया गया था। इसके बाद चर्चा होने लगी कि यह गलती थी या फिर भारत-अमेरिका रिश्तों में नए दौर की ओर इशारा।
दरअसल, USTR ने एक्स पर ये पोस्ट उस समय साझा की थी, जब भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते की जानकारी दी गई थी। इस समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया गया है। जो एशियाई देशों में सबसे कम है। इस फैसले से दोनों देशों के बीच सहयोग का रास्ता खुलता दिख रहा है।

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा तेज

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग अटकलें लगाने लगे कि यह गलती थी या भारत-अमेरिका संबंधों में किसी सोचे-समझे कदम का हिस्सा। पाकिस्तान और चीन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी, क्योंकि यह उनके दावों के खिलाफ था। अंत में, USTR ने पूरी पोस्ट अपने आधिकारिक ट्विटर (X) अकाउंट से हटा दी। अमेरिकी पक्ष की ओर से इसके हटाए जाने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
India Map Controversy: गलत नक्शों पर विदेश मंत्रालय की आपत्ति
भारत पहले भी कई बार साफ कर चुका है कि जम्मू-कश्मीर का पूरा इलाका उसका अभिन्न हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने ने हमेशा गलत नक्शों पर आपत्ति जताई है, खासकर जब अमेरिका के विदेश मंत्रालय और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत के नक्शे में गलतियां करती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका ने Toilet Paper की तरह यूज किया और फेंक दिया’…पाक रक्षा मंत्री ने कबूला सच, संसद में सुनाया दुखड़ा


Download Android App
Download iOS App




