‘अमेरिका ने Toilet Paper की तरह यूज किया और फेंक दिया’…पाक रक्षा मंत्री ने कबूला सच, संसद में सुनाया दुखड़ा

Summary :

Khawaja Asif Statement: अमेरिका की खुशामद करने के लिए पाकिस्तान ने भरपूर कोशिश की लेकिन उन्होंने सिर्फ उसका इस्तेमाल किया और ऐसा इस्तेमाल किया कि संसद में रक्षा मंत्री ने दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान का Toilet Paper से भी बदतर इस्तेमाल किया और फेंक दिया है। पाकिस्तान एक समय पर अमेरिका की चापलूसी करता था लेकिन अब काला सच बोलते हुए निशाना साध रहा है और यह बयान इस समय इसलिए जरूरी है क्योंकि कुछ समय पहले ही भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हुई है वहीं अमेरिका ने POK को भारत का हिस्सा बताया है।…

Khawaja Asif Statement: अमेरिका की खुशामद करने के लिए पाकिस्तान ने भरपूर कोशिश की लेकिन उन्होंने सिर्फ उसका इस्तेमाल किया और ऐसा इस्तेमाल किया कि संसद में रक्षा मंत्री ने दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान का Toilet Paper से भी बदतर इस्तेमाल किया और फेंक दिया है। पाकिस्तान एक समय पर अमेरिका की चापलूसी करता था लेकिन अब काला सच बोलते हुए निशाना साध रहा है और यह बयान इस समय इसलिए जरूरी है क्योंकि कुछ समय पहले ही भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हुई है वहीं अमेरिका ने POK को भारत का हिस्सा बताया है।

Khawaja Asif Statement

 Khawaja Asif Statement
Khawaja Asif Statement

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि अमेरिका ने सिर्फ पाकिस्तान को इस्तेमाल किया है और काम पूरा होते  ही उसे छोड़ दिया। इस बयान के बाद साफ है पाक रक्षा मंत्री ने अमेरिका का विरोध करते हुए काला सच कबूल कर दिया है। पाक रक्षा मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने अमेरिका को सब कुछ दिया है लेकिन उन्होंने कुछ नहीं दिया है। पाकिस्तान ने पोर्ट, एयरस्पेस सब दिया है और अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान इस्तेमाल करके टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया है।

US Used Pakistan

 Khawaja Asif Statement
Khawaja Asif Statement

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि वर्ष 2001 में भी पाकिस्तान अमेरिका के लिए तालिबान के खिलाफ चलाया गया था और इस गलती की भरपाई कभी नहीं होगी साथ ही इसका नुकसान पाकिस्तान उठा रहा है। वहीं अफगानिस्तान में 1980 में रूस के खिलाफ विद्रोह  पर भी सच कबूलते हुए कहा कि उस समय यह विद्रोह अमेरिका के इशारे पर हुआ था और पाकिस्तान की सरकार ने अपने लोगों को शामिल किया था और यह भी पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलती थी।

ALSO READ: कनाडा के Tumbler Ridge School में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 10 लोगों की मौत, कई घायल, शूटर भी ढेर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।