UP Budget 2026 AI Mission: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार, 11 फरवरी को लखनऊ में वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के साथ आने वाले समय की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। इस बार बजट में आधुनिक तकनीक, AI, डेटा सेंटर और युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
UP Budget 2026 AI Mission: एआई मिशन की शुरुआत

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि राज्य में “यूपी AIमिशन” शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 225 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। उनका कहना था कि आने वाला समय नई और उभरती तकनीकों का है, इसलिए प्रदेश को आईटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि एआई और आधुनिक तकनीक का उपयोग शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में बढ़ाया जाए।
AI Mission Fund UP Budget: IT में AI लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

इंडिया एआई मिशन के सहयोग से प्रदेश की 49 आईटीआई में एआई लैब स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा राज्य में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और इंडिया एआई डेटा लैब की स्थापना के लिए 32 करोड़ 82 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 95 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से एक नया साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
AI Praja कार्यक्रम
- राज्य सरकार ने “AI Praja” कार्यक्रम की भी शुरुआत की है।
- इस पहल में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, इंटेल और आईबीएम जैसी बड़ी कंपनियां सहयोग कर रही हैं।
- इस कार्यक्रम के तहत किसानों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, डॉक्टरों और सरकारी कर्मचारियों को एआई संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- इसका उद्देश्य लोगों को नई तकनीक से जोड़ना और उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है।
UP Data Center Budget : डेटा सेंटर पार्क और निवेश

- प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से आठ डेटा सेंटर पार्क स्थापित करने की योजना है।
- इनकी कुल क्षमता 900 मेगावाट रखने का लक्ष्य तय किया गया है।
- अभी तक आठ परियोजनाओं को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया गया है, जिनमें छह डेटा सेंटर पार्क और दो डेटा सेंटर इकाइयां शामिल हैं।
- इनसे लगभग 21,342 करोड़ रुपये का निवेश और 644 मेगावाट क्षमता प्राप्त होने की उम्मीद है।
Digital Infrastructure UP budget: स्टेट डेटा अथॉरिटी और नई योजनाएं
- राज्य में स्टेट डेटा अथॉरिटी और डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना भी की जाएगी।
- इसके साथ ही “टेक युवा-समर्थ युवा” योजना लाई जा रही है, जिससे युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में अवसर मिल सकें।
- सरकार का कहना है कि आधुनिक तकनीक के जरिए सामाजिक और आर्थिक विकास को तेज किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण पर फोकस

बजट में महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री मातृ सुरक्षा संकल्प योजना को और प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही गई। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए “मुख्यमंत्री महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना” पर काम किया जा रहा है।
आर्थिक स्थिति और विकास के दावे
सरकार के अनुसार, साल 2024-25 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 30.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये बताई गई है, जिसे 2025-26 में बढ़ाकर 1,20,000 रुपये करने का अनुमान है।
सरकार ने दावा किया है कि 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है और बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है। कुल मिलाकर, इस बजट में तकनीक, निवेश, युवाओं के कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश की गई है।
बजट में टेक्नोलॉजी और AI मिशन के लिए बड़ी और अहम बातें शॉर्ट में
- बजट में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं।
- राज्य में एआई मिशन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेट डेटा अथॉरिटी बनाई जाएगी और डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे।
- नई टेक्नोलॉजी मिशन के तहत “टेक युवा-समर्थ युवा” योजना लाई जाएगी, जिससे युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
- साल 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 30.25 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।
- राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये बताई गई है।
- 2025-26 तक इसे बढ़ाकर 1,20,000 रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
- सरकार का दावा है कि 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है और बेरोजगारी दर 2.24 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App




