Rajpal Yadav Viral Video: राजपाल यादव इन दिनों चैक बाउंस केस की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह से उन्हें तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ रही है. ऐसे में उनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें वे सलमान खान को धन्यवाद दे रहे हैं. इसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या एक्टर तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं? क्योंकि वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे राजपाल यादव भाईजान के बारे में गर्मजोशी से बात करते हुए उन्हें हमेशा सपोर्ट का सोर्स बता रहे हैं.

अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के लिए ये मानना काफी था कि सलमान ने उन्हें चल रहे 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में जमानत दिलाने में मदद की होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है? क्या राजपाल सच में सलमान खान की मदद से जेल के बाहर आ चुके हैं? चलिए इस राज़ का पर्दाफाश हम आज कर देते हैं.
Fact Check Rajpal Yadav Video: राजपाल यादव ने किया सलमान खान का धन्यवाद
BIG NEWS: RAJPAL YADAV IS OUT OF JAIL 🫡
Rajpal Yadav is reportedly out of jail now, and soon after his release, he thanked Salman Khan for his support. He said:
“Salman Bhai is like a brother to me. There are very few people like him in our industry — he is always helping… pic.twitter.com/IPu3THWx1N— CineAlpha (@CineAlpha1) February 14, 2026
दरअसल वायरल वीडियो में राजपाल को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं, सलमान भाई के साथ आज बैठकर, अंदर से बहुत खुशी होती है’. वहीं वह इंडस्ट्री में लोगों की मदद करने के लिए सुपरस्टार की तारीफ कर रहे हैं। जब रिपोर्टर उनसे राहत के बारे में पूछते हैं, तो वह कहते हैं, ‘सच में राहत महसूस कर रहा हूं’.
Rajpal Yadav Check Bounce Case: क्या है राजपाल के वायरल वीडियो की सच्चाई

ऐसे में राजपाल की कही हुई बातों से और क्लिप की टाइमिंग को देखते हुए कई लोगों को लगा कि ये हाल की फुटेज है. जिसपर एक यूजर ने लिखा,’सलमान खान उनकी मदद के लिए धन्यवाद’. तो दूसरे ने जवाब दिया, ‘फेक न्यूज वो अभी भी जेल में है, यह एक पुराना वीडियो है’. इतने में तीसरे यूजर ने आकर ये साफ किया कि, ‘ये एक पुराना वीडियो है, वो अभी भी जेल में है, पहले फैक्ट चेक करो या न्यूज के बारे में गूगल करो’.
Rajpal Yadav latest News: क्या राजपाल यादव जेल से बाहर हैं?

आपको बता दें कि यह वीडियो हाल का नहीं है, बल्कि फुटेज पहले का है जब राजपाल 2018 में सजा काटकर रिहा हुए थे. तब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ को फाइनेंस करने के लिए 5 करोड़ रुपये के लोन को चुकाने में नाकाम रहने की वजह से दोषी ठहराए जाने के बाद लगभग तीन महीने जेल में बिताए थे. इस मामले में बाउंस हुए चेक और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शामिल थी.
Rajpal Yadav Viral Video: अभी क्या है राजपाल यादव का अपडेट

अगर अभी की बात करें तो राजपाल यादव 5 फरवरी, 2026 को उसी लंबे समय से चल रहे चेक-बाउंस केस के सिलसिले में सरेंडर करने के बाद तिहाड़ जेल में हैं और 16 फरवरी यानि कि सोमवार को इस केस की अगली सुनवाई होगी. ऐसे में राजपाल को राहत मिलेगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल अभी तो यही बात सामने आ रही है कि राजपाल की मदद के लिए कई लोगों ने हाथ बढ़ाया है, जिसमें सलमान खान से लेकर गुरू रंधावा जैसे कई स्टार्स का नाम शामिल है. तो इस मदद के बाद क्या राजपाल जेल से बाहर आ पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा.
Read More: Palash Muchhal को कोर्ट से मिली राहत, जानें स्मृति संग शादी तोड़ने पर क्यों हुआ था बवाल?


Download Android App
Download iOS App




